फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: देश में संक्रमितों की संख्या 35365 हुई, अब तक 1152 मौतें

Fri, 01 May 2020 11:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1755 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35365 हो गई है, जिसमें 25 से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 9064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1152 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 01-May-2020

कई प्राइवेट अस्पताल नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं- राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मुझे पता चला है कई प्राइवेट अस्पताल नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं और मरीजों से इलाज के लिए ज्यादा पैसा मांग रहे हैं। उनको कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

10:30 PM, 01-May-2020

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करता हूं- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करता हूं। हमारी सेनाएं हमेशा देश को सुरक्षित रखती हैं। हम अपने फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं को बिग थैक्यू कहना चाहता हूं। भारत को कोरोना मुक्त बनाने के दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं।
 

10:16 PM, 01-May-2020

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएः

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बैठक करके शिक्षा नीति में बदलाव पर चर्चा की। पीएम मोदी ने तकनीक को बढ़ावा देने को कहा है जैसे कि ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएः प्रधानमंत्री कार्यालय

विज्ञापन
09:43 PM, 01-May-2020

राजस्थान में 82 और लोग कोरोना से संक्रमित

राजस्थान में 82 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2666 हो गई है। अब तक राज्य में कोरोना के कारण 62 लोगों की मौत हो गई है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल में अब सिर्फ पांच सक्रिय मामले
हिमाचल प्रदेश में दो और मरीजों के ठीक होने की खबर है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब पांच बची है: निपुण जिंदल, राज्य विशेष सचिव (स्वास्थ्य)

09:40 PM, 01-May-2020

विशेष ट्रेनें चलाने की योजना नामित व्यक्तियों के लिए है, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा चिह्नित और पंजीकृत किया गया है। केवल वो यात्री यात्रा कर सकेंगे, जिन्हें राज्य सरकार के अधिकारी रेलवे स्टेशनों पर लाएंगे। किसी भी परिस्थिति में कोई अन्य व्यक्ति रेलवे स्टेशनों पर न आएं: सीपीआरओ, मध्य रेलवे

विज्ञापन
09:20 PM, 01-May-2020

मुंबई में आज कोरोना के 751 नए मामले

मुंबई में आज 751 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 7625 हो गई हैः मुंबई नगर निगम  

नांदेड़ के हजूर साहिब से पंजाब लौटने के बाद 137 लोग कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्रः नांदेड़ के हजूर साहिब से पंजाब लौटने के बाद 137 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी अमृतसर में पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने दी। 

09:00 PM, 01-May-2020

महाराष्ट्र में आज 1008 नए पॉजिटिव केस, आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंचा

महाराष्ट्र में आज 1008 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11506 हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। वहीं,  स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोरोना के करीब 83 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं और इनमें से 20 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। 

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने स्कूलों को अनुमति दी है कि वे आईसीएसई (कक्षा 10) के स्टूडेंट्स को 11वीं में प्रोवजनल ऐडमिशन देकर ऑनलाइन क्लास दे सकते हैं। बाकी पेपर परिस्थिति के मुताबिक करवाए जाएंगे।

08:44 PM, 01-May-2020

तेलंगाना में आज छह नए केस, कुल संख्या 1044 हुई

तेलंगाना में आज छह नए लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसी के साथ राज्य में मामलों की कुल संख्या 1044 हो गई है। जो लोग तेलंगाना लौट रहे हैं, आने पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगाः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 12 विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से राज्य में लोगों को वापस लाने के लिए विभिन्न मार्गों पर 12 विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है: मुख्यमंत्री कार्यालय

08:41 PM, 01-May-2020

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के तर्कसंगत उपयोग के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।

08:26 PM, 01-May-2020

बिहार में 16 नए मामले, कुल संख्या हुई 466

बिहार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 466 हो गई है। 
 
 

08:22 PM, 01-May-2020

झारखंड : रांची में दो और पॉजिटिव, राज्य में कुल मामले हुए 113

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी ने बताया कि रांची के हिंडपिरी इलाके में कोरोना के दो और पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 113 हो गई है।
 

08:19 PM, 01-May-2020

छत्तीसगढ़ में तीन और पॉजिटिव मामले, कुल संख्या 43 हुई

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के तीन नए पॉजिटिव मामलों के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 43 हो गई है। इनमें से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 
 

08:16 PM, 01-May-2020

आज केरल के अलुवा रेलवे स्टेशन से ओडिशा के भुवनेश्वर को जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जाने वाले प्रवासी मजदूर स्टेशन पर पहुंचने लगे हैं। यह ट्रेन करीब 1140 प्रवासी मजदूरों को ओडिशा लेकर जाएगी। 
 
 

08:14 PM, 01-May-2020

गुजरात : पिछले 24 घंटे में सामने आए 326 नए पॉजिटिव मामले

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 326 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4721 हो गई है, इनमें 736 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से राज्य में अभी तक 236 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
 

08:11 PM, 01-May-2020

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए नौसेना तैयार

भारतीय नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने कहा कि खाड़ी देशों में कई भारतीय रहते हैं। हमसे उन्हें वापस लाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसलिए हमने अपने जहाज तैयार कर लिए हैं और जैसे ही हमें निर्देश मिलता है हम खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
 

08:08 PM, 01-May-2020

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि राज्य में 1629 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 1557 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 60 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आई नहीं है। 11 सक्रिय मामलों में से 10 की दोबारा जांच की गई जिसमें वह निगेटिव पाए गए गैं। एक मरीज का सैंपल फिर से जांच के लिए भेजा गया है।  

08:04 PM, 01-May-2020

केरल में अलुवा रेलवे स्टेशन से ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब 1140 प्रवासी मजदूरों को लेकर आज यहां से चलेगी। यात्रियों के लिए यहां पानी और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, ओडिशा सरकार ने देश के विभिन्न भागों में फंसे ओडिशा के नागरिकों को वापस लाने के लिए उन राज्यों से संपर्क करने के लिए प्रमुख सचिव (गृह) संजीव चोपड़ा को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  
 

07:36 PM, 01-May-2020

केरल में आज कोई केस नहीं, नौ मरीज हुए ठीक

राज्य में आज कोरोना के किसी भी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, नौ मरीज ठीक हो गए हैं। केरल में ठीक होने वालों कुल संख्या 392 हो गई है: केके शैलजा, केरल के स्वास्थ्य मंत्री 

07:19 PM, 01-May-2020

उत्तराखंड में आज कोरोना एक भी मामला नहीं

उत्तराखंड में आज कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 57 हो गई है। 

हिमाचलः आठ नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
हिमाचल प्रदेश सरकार गृह मंत्रालय के आदेश के बाद फंसे हुए व्यक्तियों के आवगमन के लिए विभिन्न राज्यों के साथ समन्वय के लिए आठ नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। 

06:52 PM, 01-May-2020

तमिलनाडु में 203 नए मामले

तमिलनाडु में 203 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 2526 हो गए हैं। 

पंजाब में 105 नए पॉजिटिव मामले
पंजाब में 105 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 585 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा में 18 नए पॉजिटिव मामले
हरियाणा में 18 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। कुल मामलों की संख्या 357 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:47 PM, 01-May-2020

  • हमारे पुलिस कर्मी अपना काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं, उन्हें रेड जोन में तैनात किया गया है। वे रेड जोन में कार्रवाई करने में सक्षम हैं। अब तक सैन्य तैनाती की कोई आवश्यकता महसूस नहीं हुई है: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत
  • आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा, कि कोरोना की वजह से सेना में कोई संकट नहीं है। पहला जवान जो संक्रमित हुआ था, ड्यूटी पर लौट चुका है। आर्मी में 14 केस मिले हैं जिसमें से 5 ठीक हो गए हैं।
  • हमने अभी तक सभी सावधानियों को बरतने के लिए कहा है और अभी तक वायु सेना में कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया हैः भारतीय वायु सेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया 

06:38 PM, 01-May-2020

गृह मंत्रालय के आदेश में क्या-क्याः-

  • गृह मंत्रालय ने कहा है कि रेड जोन में कई तरह के प्रतिबंध होंगे।
  • यहां साइकल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवा नहीं उपलब्ध होगी।
  • एक जिले से दूसरे जिले के बीच बस सेवा भी बंद रहेगी।
  • स्पा, सलून और नाई की दुकाने नहीं खुलेंगी।
  • पूरे देश में रेल, एयर, मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे में आवागमन बंद रहेगा।
  • स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट भी नहीं चलेंगे।
  • ऑरेंज जोन में टैक्सी और कैब सेवा को अनुमति दी जाएगी लेकिन ड्राइवर के साथ एक यात्री ही सफर कर सकेगा।
  • MHA ने लॉकडाउन एक्सटेंशन ऑर्डर के पैरा 11 में संशोधन किया है, 'ऑरेंज जोन में टैक्सियों और कैब एग्रीगेटरों को केवल 1 ड्राइवर और 2 यात्रियों के साथ अनुमति दी जाएगी।'
  • गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक ग्रीन जोन में शराब की दुकानों और पान की दुकानों पर कम से कम छह फीट की दूरी सुनिश्चित करते हुए कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।
  • साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दुकान पर एक बार में पांच से अधिक व्यक्ति मौजूद न हों।
  • आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य बताया गया है।
  • सभी क्षेत्रों में सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों का आवागमन शाम सात बजे से सुबह सात बजे के बीच प्रतिबंधित रहेगा।

06:28 PM, 01-May-2020

दो हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन

गृह मंत्रालय ने देश में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। लॉकडाउन को तीन मई से 17 मई तक बढ़ाया गया।
 

06:20 PM, 01-May-2020

विस्तृत बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मुद्दों पर चर्चा की- PMO

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पावर सेक्टर पर एक विस्तृत बैठक की और कोरोना के प्रभाव का जायजा लिया। उन्होंने इस क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने के लिए कई दीर्घकालिक सुधारों पर भी चर्चा की।
  • पीएम ने उपभोक्ता केंद्र के महत्व पर जोर दिया और सभी उपभोक्ताओं को 24X7 बिजली की आपूर्ति के लक्ष्य की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। वितरण कंपनियों की व्यवहार्यता में सुधार के लिए उपाय, टैरिफ तर्कसंगतता में वृद्धि और समय पर सब्सिडी जारी करने के साथ-साथ बेहतर प्रशासन पर चर्चा।
  • पीएम मोदी के साथ मंत्रियों की बैठक में फैसला लिया गया है कि एयर स्पेस का कुछ इस तरह से इस्तेमाल करना है कि फ्लाइंग टाइम कम हो जिससे सफर करने वाले लोगों और एयरलाइंस के खर्च में कमी की जा सके।

06:17 PM, 01-May-2020

भारत में कुवैत के राजदूत, जस्सेम अल-नजीम ने 15-सदस्यीय मेडिकल टीम भेजने, दो टन चिकित्सा उपकरण प्रदान करने, पैरासिटामोल टैबलेट और खाद्य पदार्थों सहित चिकित्सा की आपूर्ति जारी रखने के लिए भारतीय सरकार की सराहना की।

06:13 PM, 01-May-2020

सीडीएस जनरल बिपिन रावत सभी कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना की तरफ से हम सभी कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद देते हैं। डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस, होम गार्ड, डिलिवरी बॉय और मीडिया इस कठिन समय में अपना उत्तरदायित्व निभा रही है। 

06:00 PM, 01-May-2020

पिछले 24 घंटे में 1755 नए मामले, 77 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1755 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35365 हो गई है, जिसमें 25 से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 9064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1152 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 


 

05:47 PM, 01-May-2020

बिहार में 16 और पॉजिटिव केस, संक्रमितों का आंकड़ा 466 पहुंचा

बिहार में आज कोरोना के 16 और केस पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 466 हो गईः संजय कुमार, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य 

कर्नाटक में आज 24 नए मामले सामने
कर्नाटक में आज 24 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 589 पहुंच गई है, जिनमें से 251 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

तख्त हजूर साहिब और लंगर साहिब गुरुद्वारा को शुक्रवार से सील किया गया
महाराष्ट्रः तख्त हजूर साहिब और लंगर साहिब गुरुद्वारा को शुक्रवार से सील कर दिया गया। यहां पंजाब से कई सारे लोग पहुंचे थे। इस बात की जानकारी अधीक्षक गुरविंदर सिंह वाधवा ने दी।  

05:40 PM, 01-May-2020

पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्य, जहां IMCT टीम को समस्याओं का सामना करना पड़ा- राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्य है, जहां अंतर-मंत्रालयीय केंद्रीय टीम को अपना काम करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा है। जब पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है और IMCT टीम स्थिति का आकलन करने के लिए आई है, हमें इसका स्वागत करना चाहिए।

राज्य सरकार के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कोरोना के कारण 105 लोगों की मृत्यु हुई, लेकिन यह संख्या इससे कहीं अधिक है। हम मृत्यु की वास्तविक संख्या क्यों छिपाना चाहते हैं? लोग तब और अधिक सावधान होंगे जब उन्हें महसूस होगा कि स्थिति विकट है।

वाम दलों सहित विपक्ष ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार को अपना समर्थन दिया। मुख्यमंत्री इतने कठिन समय में कैसे कह सकती हैं कि राजनीतिक दल मौतों के इंतजार में गिद्धों की तरह हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और अपना बयान वापस लेना चाहिए।

05:22 PM, 01-May-2020

जम्मू और कश्मीर में आज 25 नए मामले, 31 मरीज हुए ठीक

जम्मू और कश्मीर में आज 25 नए मामले सामने आए हैं और 31 मरीज ठीक हो गए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 639 है, जिसमें से 384 मामले सक्रिय हैं (जम्मू से 6, कश्मीर से 378): रोहित कंसल, प्रमुख सचिव (योजना), जम्मू-कश्मीर सरकार

05:20 PM, 01-May-2020

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज मैंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के साथ विशेष रूप से तीव्र एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के मुद्दे पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। बिहार सरकार ने राज्य में अधिक बाल चिकित्सा वार्ड बनाए हैं और इस मुद्दे को लेकर सतर्क हैं।

05:05 PM, 01-May-2020

आज इन जगहों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

आज लिंगमपल्ली से हटिया, अलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से लखनऊ, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना और कोटा से हटिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगीः रेल मंत्रालय
 

04:49 PM, 01-May-2020

चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 हुई

चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। अब तक 18 लोग ठीक भी हुए हैं।

पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर सिकुड़े हुए गेहूं पर मूल्य में कटौती को तुरंत वापस लेने की मांग की है। 

04:48 PM, 01-May-2020

दो विशेष ट्रेनें आज राजस्थान के कोटा से झारखंड के लिए रवाना होंगी

दो विशेष ट्रेनें आज राजस्थान के कोटा से झारखंड के लिए रवाना होंगी। मैं केंद्रीय सरकार और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को इस मदद के लिए झारखंड के लोगों की तरफ से धन्यवाद देता हूं: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 

04:46 PM, 01-May-2020

रेल मंत्रालय ने कहा है कि गंतव्य तक पहुंचने के बाद यात्रियों को राज्य की सरकार रिसीव करेगी और स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर जरूरत होगी तो क्वारंटीन की व्यवस्था की जाएगी। भेजने वाले राज्य को भी यात्रियों की स्क्रीनिंग करनी होगी और लक्षण न पाए जाने पर ही ट्रेन में सफर करने की अनुमति होगी। राज्य की सरकार सैनिटाइज बस में यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक लेकर आएगी और सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।

04:42 PM, 01-May-2020

रांचीः रिम्स अस्पताल तीन दिनों के लिए सील, लैब तकनीशियन को हुआ कोरोना

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रांची के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने एक लैब तकनीशियन को कल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद रिम्स अस्पताल को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।  रिम्स इस अवधि के दौरान कोरोना का टेस्ट नहीं करेगा। पहले से ही जमा किए गए सैंपल अन्य लैब में भेजे जाएंगे: डॉ डीके सिंह, रिम्स निदेशक

04:36 PM, 01-May-2020

एम्पावर्ड ग्रुप-3 के अध्यक्ष पीडी वाघेला ने क्या-क्या कहाः-

  • भारत में पीपीई किट की डिमांड लगभग 2.01 करोड़ की है।
  • हमने 2.22 करोड़ किट के आदेश दिए हैं।
  • इनमें से 1.42 करोड़ किट घरेलू बाजार में खरीदे गए हैं। 
  • देश में प्रतिदिन 1.87 लाख किट का उत्पादन किया जा रहा है।
  • देश में कुल 75,000 वेंटिलेटर की मांग है।
  • हमारे पास कुल 19,398 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं और 60,884 वेंटिलेटर का आदेश दिया गया है।
  • हमने 2.49 करोड़ N95 मास्क ऑर्डर किए हैं।
  • 35 लाख आरटी-पीसीआर किट की मांग है।
  • ICMR ने 21.35 लाख किट के लिए ऑर्डर दिया है। 
  • हमें अब तक 13.75 लाख किट मिले हैं।
  • हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) का उत्पादन 12.23 करोड़ टैबलेट से बढ़कर 30 करोड़ टैबलेट हो गया है। 
  • कुल 16 करोड़ HCQ टैबलेट बाजार में जारी किए गए हैं।
     

04:24 PM, 01-May-2020

दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को ट्रेन से जाने की अनुमति

गृह मंत्रालय ने विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की आवाजाही के लिए विशेष ट्रेनों की अनुमति दी है। 
 

04:14 PM, 01-May-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः-

  • पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1900 से ज्यादा मामले सामने आए। 
  • पिछले 24 घंटे में 72 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा लोग ठीक हुए।
  • देश में कोरोना के कारण 1147 लोगों की मौत
  • देश में कोरोना के मामले 35 हजार के पार।
  • मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है।
  • कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 25.37 हो गया है।
  • देश के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। 
  • जहां भी रेड जोन आए हैं वहां चेन को ब्रेक किया जाए।

04:08 PM, 01-May-2020

गृह मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः-

  • राज्य सरकारों ने 62 लाख टन गेहूं और चावल भारतीय खाद्य निगम से लिया है। 
  • सिविल एविएशन मंत्रालय 416 लाइफ लाइन विमानों को संचालन कर राशन दूर दराज के स्थानों तक पहुंचा रहा है।
  • दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को ट्रेन से जाने की अनुमति।
  • सभी राज्यों को पत्र के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं। 
  • जरुरतमंद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं। 
  • जरूरी चीजों की लगातार सप्लाई जारी है।
  • रेलवे बोर्ड से सपंर्क कर योजना बनाए राज्य सरकार 
  • सीमा से सटे क्षेत्रों में सेना लगातार मदद कर रही है।
  • छात्र और मजदूरों को ट्रेनों से लाने की इजाजत दी गई है।
  • सीआईएसएफ जवान भी कोरोना से जंग में मदद कर रहे हैं। 

04:03 PM, 01-May-2020

1200 मजदूरों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन केरल के एर्नाकुलम से ओडिशा रवाना होगी

केरल में मंत्री वीएस सुनील कुमार ने बताया, 1200 मजदूरों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन केरल के एर्नाकुलम से शुक्रवार को ओडिशा के लिए रवाना होगी।

04:02 PM, 01-May-2020

सीआरपीएफ के 12 और जवान हुए कोरोना पॉजिटिव 

एक ही बटालियन के सीआरपीएफ के 12 और जवानों को आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बटालियन में कोरोना मामलों की कुल संख्या 60 हो गई है: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)

03:52 PM, 01-May-2020

पुणे में आज चार की मौत,शहर में मरने वालों का आंकड़ा 99 पहुंचा

पुणे में आज चार लोगों की मौत हो गई। ये चारों मरीज कोरोना से संकर्मित थे। इसके साथ ही शहर में कुल मरने वालों की संख्या 99 हो गई: पुणे स्वास्थ्य अधिकारी

जम्मू-कश्मीरः गोनीपोरा में कोरोना पॉजिटिव के छह मामले
जम्मू-कश्मीर के गोनीपोरा में आज छह कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। ये सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में थे। सैंपल के लिए प्राथमिक संपर्कों को आइसोलेट किया जा रहा हैः उपायुक्त कुपवाड़ा जिला

 

03:42 PM, 01-May-2020

ITBP के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव

पांच ITBP के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कम से कम 90 सैनिकों को क्वारंटीन किया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।  

03:26 PM, 01-May-2020

कर्नाटक में आज 11 नए पॉजिटिव मामले

कर्नाटक में आज 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 576 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग

03:18 PM, 01-May-2020

केंद्र के आदेशों का पालन नहीं कर रहीं राज्य सरकारें: राजस्थान परिवहन मंत्री

राजस्थान परिवहन मंत्री पीएस खाचरियावास ने कहा कि हमने अलग-अलग राज्यों से फंसे श्रमिकों को वापस लाने के लिए बसें भेजी हैं। लेकिन ऐसे मामले सामने आए हैं जहां राज्य सरकार उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दे रही है। जब केंद्र ने फंसे हुए मजदूरों की वापसी की अनुमति दे दी है तो राज्य सरकार आदेश का पालन क्यों नहीं कर रही हैं। 

03:16 PM, 01-May-2020

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ बैठक की।

02:57 PM, 01-May-2020

32 हजार भारतीयों ने यूएई से लौटने के लिए किया ऑनलाइन पंजीकरण

लॉकडाउन के दौरान यूएई से स्वदेश लौटने की इच्छा रखने वाले 32,000 से अधिक भारतीयों ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के उद्घाटन के पहले ही दिन पंजीकरण किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी दी गई है। 

02:38 PM, 01-May-2020

असम में पथराव में कई सुरक्षाकर्मी घायल

पुलिस ने बताया कि असम के लखीमपुर जिले के एक गांव में एक धार्मिक सभा को रोकने की कोशिश में चार सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम पांच लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार रात को हुई जब नाओबीचा पुलिस चौकी के प्रभारी बिस्वजीत नाथ के नेतृत्व में एक पुलिस दल, एक मस्जिद में लोगों को नमाज अदा करने के बारे में जानकारी मिलने के बाद पंडोवा गांव गया था। पुलिस को ग्राम प्रधान से सूचना मिली थी।

02:28 PM, 01-May-2020

केंद्र ने प्रवासी मजदूरों की पूरी बिरादरी को बेसहारा छोड़ दिया: कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ी बेरहमी से और बिना एक बार विचार किए प्रवासी मजदूरों की पूरी बिरादरी को बेसहारा छोड़ दिया।

02:26 PM, 01-May-2020

गोवा में बिना मास्क नहीं मिलेगा राशन और पेट्रोल

गोवा में अब से मास्क के बिना लोगों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल और सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन नहीं मिलेगा। सरकार ने कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए यह फैसला लिया है।

राज्य के मुख्य सचिव परिमल राय की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए समिति ने मास्क पहनने के नियम का कड़ाई से अनुपालन करने की जरूरत बताई।

02:10 PM, 01-May-2020

कर्नाटक में जल्द शुरू होंगी आर्थिक गतिविधियों: सीएमओ

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि कर्नाटक सरकार जल्द ही आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने का इरादा रखती है और इस संबंध में वाणिज्य और उद्योगों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। 

ओडिशा के जाजपुर जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। राज्य सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि राज्य में कल मरीजों की संख्या 147 हो गई है। 
 

 

02:06 PM, 01-May-2020

जल्द वापस लाए जाएंगे छात्र और प्रवासी श्रमिक: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं सभी छात्रों, प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों को लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों में फंसे होने पर आश्वासन देता हूं कि हमारा प्रशासन जल्द ही आपसे संपर्क करेगा और राज्य में वापस आने में आपकी मदद करेगा। घबराएं नहीं।

02:04 PM, 01-May-2020

बिहार में 450 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

बिहार में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने कहा कि कुल मरीजों की संख्या 450 हो गई है।
 

 

02:02 PM, 01-May-2020

छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी से की स्पेशल ट्रेन की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए 'पॉइंट टू पॉइंट' स्पेशल ट्रेन की मांग की है। पत्र में लिखा गया है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पहले ही अनुरोध किया जा चुका है।
 

 

02:00 PM, 01-May-2020

तेलंगाना से पैदल चलकर महाराष्ट्र पहुंचे मजदूर

लॉकडाउन के बीच कुछ मजदूर पैदल चलकर तेलंगाना से नागपुर पहुंचे हैं। वे कहते हैं, हमने सरकारी हेल्पलाइन पर संपर्क किया, लेकिन किसी भी सरकार से कोई मदद नहीं मिली। अगर किसी हेल्पलाइन ने उत्तर दिया तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं किया जा सकता। हमारे पास कोई भोजन और आश्रय नहीं था। हम अपने परिवारों से मिलना चाहते हैं।

01:45 PM, 01-May-2020

महाराष्ट्र में तीन मई के बाद देंगे छूट: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग कोरोना से घबराएं नहीं। यह केवल समय पर उपचार शुरू करने के बारे में है। कुछ दिनों में बच्चों से लेकर 83 साल के लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। वेंटिलेटर पर मौजूद लोग भी ठीक हो रहे हैं।

हम तीन मई के बाद निश्चित रूप से कुछ क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए छूट देंगे, लेकिन सतर्क रहें और सहयोग करें, अन्यथा पिछले कुछ दिनों में हमने जो कुछ भी हासिल किया है वह बर्बाद हो जाएगा। इसलिए, हम धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे।
 

 

01:28 PM, 01-May-2020

अगली रणनीति और रियायत को लेकर पीएम मोदी की बैठक जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लॉकडाउन की स्थिति पर एक अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह सचिव मौजूद हैं। लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को बाहर निकालने की रणनीति पर चर्चा जारी है। 

प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए बस के अलावा विशेष ट्रेन चलाने पर भी माथापच्ची जारी है। क्योंकि कई राज्य महज बस से फंसे लोगों को निकालने में असमर्थता जता रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस पर जल्द ही स्थिति साफ कर सकते हैं।
 

01:21 PM, 01-May-2020

भारत सरकार ने गोवा को बताया ग्रीन जोन

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि हमारे कोरोना योद्धाओं और गोवा के लोगों के समर्थन के प्रयासों के साथ, हमारे राज्य को अब भारत सरकार द्वारा ग्रीन जोन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

01:13 PM, 01-May-2020

ओडिशा में दो नए पॉजिटिव मरीज मिले

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आज बालंगीर में कोरोना के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। 

01:00 PM, 01-May-2020

कर्नाटक में 11 नए मामलों की पुष्टि

कर्नाटक में कल शाम पांच बजे से आज दोपहर तक कोरोना वायरस के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। इसमें 22 मौतें और 235 ठीक हुए मरीज भी शामिल हैं।

12:56 PM, 01-May-2020

महाराष्ट्र में आज 583 मामले और 27 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 583 मामले सामने आए और 27 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब कुल 10498 मामले हो गए हैं जबकि 459 मौतें हुई हैं। मृत्यु दर 4.37 फीसदी है।

12:56 PM, 01-May-2020

कर्नाटक में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने गरीबों में बांटा राशन

कर्नाटक में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता के. वेंकटेश ने मैसूर जिले के बेतादहल्ली इलाके में राशन का सामान वितरित किया।

12:30 PM, 01-May-2020

बिहार सरकार ने केंद्र से किया विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रवासी मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की।

बिहार के मंत्री संजय झा ने कहा कि एक बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक और छात्र अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। हमने एक विशेष ट्रेन के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। यदि बसों का उपयोग किया जाता है तो केवल एक तिहाई लोग ही आ पाएंगे। बिहार के लोग महाराष्ट्र, तमिलनाडु और अन्य स्थानों पर हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाना महत्वपूर्ण है।
 


 

12:09 PM, 01-May-2020

आंध्र प्रदेश में 24 घंटें में 60 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 60 नए मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1463 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 33 है।

12:06 PM, 01-May-2020

गुजरात में फंसे 800 से अधिक प्रवासी मछुआरे आंध्र प्रदेश पुहंचे

लॉकडाउन के कारण गुजरात में फंसे 800 से अधिक प्रवासी मछुआरे आज सुबह 12 बसों में आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित गरिकापडू चेक-पोस्ट पर पहुंचे। 
 

 

12:04 PM, 01-May-2020

आंध्र प्रदेश के विधायक ने आदिवासी परिवारों को दिया राशन

आंध्र प्रदेश में श्रीकालाहस्ती से वाईएसआरसीपी के विधायक ब्याप्पु मधुसूदन रेड्डी ने चित्तूर जिले में 225 आदिवासी परिवारों को राशन बांटा।
 

 

12:00 PM, 01-May-2020

30 लाख मजदूरों को दोबारा सहायता राशि कर रहे हैं जारी: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने यहां पर निर्माण श्रमिकों, रोज कमाने वाले-ठेली, खोमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा, कुली, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों- धोबी, मिस्त्री, मोची, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि के लिए भरण-पोषण भत्ता देने की व्यवस्था की। 

उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे 30 लाख निर्माण श्रमिकों के साथ अन्य सभी श्रमिकों को ये सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज हम एक बार फिर से अपने 30 लाख श्रमिक वर्ग को दूसरी बार भरण पोषण भत्ता की राशि जारी कर रहे हैं।

11:41 AM, 01-May-2020

हैदराबाद से झारखंड तक विशेष ट्रेन का संचालन

लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए लिंगमपल्ली (हैदराबाद) से हटिया (झारखंड) तक तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आज विशेष ट्रेन चलाई गई। रेलवे अधिकारी ने कहा कि रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार और राज्यों से अनुरोध के अनुसार अन्य ट्रेन संचालन की योजना की जाएगी। 
 

 

11:34 AM, 01-May-2020

दिल्ली में 3515 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के 3515 पॉजिटिव मामले हैं। 1094 लोग ठीक हो चुके हैं। 'रेड जोन' में रहने वाले लोगों को फिर से स्क्रीनिंग की जाएगी। मेडिकल टीमें घर-घर जाकर हेल्थ चेकअप करेंगी।

आईसीएमआर और केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि प्लाज्मा थेरेपी एक बहुत ही तकनीकी चिकित्सा है। जिनके पास केंद्र से अनुमति है उन्हें ही इस चिकित्सा को करना चाहिए। बिना अनुमति के इसका अभ्यास नहीं किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार को केंद्र से अनुमति मिली हुई है है।
 

 

11:18 AM, 01-May-2020

बीएमसी ने की कर्मचारियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालयों और फील्ड में 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और चिकित्सा शर्तों वाले लोगों को कुछ छूट दी गई है।

बीएमसी ने कहा कि 55 वर्ष से अधिक के सभी कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे या तो घर से काम करें या कार्यालय में काम करें और फील्ड में न जाएं। सह-रुग्णता वाले 55 वर्ष से अधिक आयु के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिक्स सहित चिकित्सा विभाग के लोगों को 2 सप्ताह के लिए घर पर रहने की सलाह दी जाती है।
 

 

11:12 AM, 01-May-2020

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव कराने की अनुमति

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद (एमएलसी) के लिए चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। 21 मई को चुनाव के तारीख तय की गई है। चुनावों के दौरान कोरोना के खिलाफ सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करना होगा।
 

 

10:51 AM, 01-May-2020

गुजरात में पुलिस ओर लोगों के बीच झड़प

गुजरात में लॉकडाउन के बीच कल रात गोधरा में पंचमहल में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई। एसपी लीना पाटिल ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग की जा रही थी तो कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और पथराव किया। हमने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रण में किया।
 

 

10:36 AM, 01-May-2020

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल में शून्य बिक्री दर्ज की

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएलआईएल) ने अप्रैल के महीने में घरेलू बाजार में शून्य बिक्री दर्ज की है।
 

 

10:28 AM, 01-May-2020

पुणे में पिछले 12 घंटे में तीन लोगों की मौत

पुणे स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 12 घंटे में पुणे जिले में तीन और मौतें हुई हैं। जिले में अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:57 AM, 01-May-2020

मध्यप्रदेश में आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के नरगुंडा गांव में एक आशा कार्यकर्ता पर 29 अप्रैल को उस समय कथित रूप से हमला किया गया जब वह टीम के साथ मेडिकल चेकअप के लिए गई थी। कार्यकर्ता रामादेवी अहिरवार ने कहा कि उसने अपनी चप्पल से मुझे मारा, मेरे बाल खींचे और मुझे धक्का दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

 

09:49 AM, 01-May-2020

पीएम मोदी ने रूस के प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने की शुक्रवार को कामना की। पीएण मोदी ने रूसी तथा अंग्रेजी भाषा में ट्वीट किया, ‘मैं रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। हम कोविड-19 वैश्विक महामारी को हराने के प्रयासों में करीबी मित्र रूस के साथ हैं।’

मिशुस्टिन ने गुरुवार को कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में रहेंगे।

09:40 AM, 01-May-2020

अमेरिकी सांसद ने की भारत की तारीफ

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवाओं जैसी अहम चिकित्सा सामग्री को बड़ी मात्रा में अमेरिका को मुहैया कराने के लिए भारत की प्रशंसा करते हुए गुरुवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अगुवा के तौर पर सामने आया है।

सांसद जॉर्ज होल्डिंग ने कहा, भारत अमेरिका के सबसे करीबी और महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक है और हमारे रिश्ते को हमेशा वाशिंगटन में दोनों पक्ष का समर्थन प्राप्त रहा है। मैं आभारी हूं कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अगुवा के तौर पर सामने आया और मुझे खुशी है कि इस वैश्विक महामारी के दौरान हमारी खास साझेदारी मजबूत बनी हुई है।

09:17 AM, 01-May-2020

महाराष्ट्र से पंजाब लौटे श्रद्धालुओं में तीन लोग कोरोना संक्रमित

हजूर साहिब (नांदेड़, महाराष्ट्र) से पंजाब लौटे श्रद्धालुओं में से तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मोहाली डीसी गिरीश दयालन ने कहा कि प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 89 हो चुकी है जिनमें से 30 ठीक हो गए हैं। मोहाली में अब तक दो मौतें दर्ज की गई हैं।
 

 

08:46 AM, 01-May-2020

35 हजार के पार हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 35,043 हो गई है जबकि 1147 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1993 नए मामले सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत हो गई है। 8889 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 

 

08:25 AM, 01-May-2020

राजस्थान में कांग्रेस विधायक ने की शराब की दुकानों को खोलने की मांग

सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्य में शराब की दुकानें खोलने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, जब शराब से हाथ धोने से कोरोना वायरस को हटाया जा सकता है, तो शराब पीने से निश्चित रूप से गले से वायरस निकल जाएगा।
 

 

08:18 AM, 01-May-2020

मुंबई में विफल हुआ प्लाज्मा थेरेपी का पहला प्रयोग

मुंबई लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ रविशंकर ने कहा कि लीलावती अस्पताल में जिस कोरोना संक्रमित 53 वर्षीय मरीज पर प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग किया गया था उसकी मौत हो गई।
 

 

07:46 AM, 01-May-2020

ओडिशा में एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज

ओडिशा में एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज पाया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 143 हो गई है। 

06:18 AM, 01-May-2020

गाजीपुर सब्जी और फल मंडी में लॉकडाउन का उल्लंघन

दिल्ली: गाजीपुर सब्जी और फल मंडी में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया और लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिखे।



 

04:16 AM, 01-May-2020

हजूर साहिब से पंजाब लौटे 300 श्रद्धालु में 76 संक्रमित

हमारे जिले में हजूर साहिब (नांदेड़, महाराष्ट्र) से लौटे श्रद्धालुओं में से लगभग 300 का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 76 संक्रमित पाए गए हैं: ओम प्रकाश सोनी, पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री 

04:14 AM, 01-May-2020

चेन्नई में फंसे श्रीलंकाई शरणार्थी

तमिलनाडु: चेन्नई में फंसे कुछ श्रीलंकाई शरणार्थियों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उनकी जिंदगी में बुरा असर पड़ा है। इनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि वे यहां गाइड का काम करते थे लेकिन अब उनके पास पैसे कमाने का कोई जरिया नहीं है।

01:51 AM, 01-May-2020

दिल्ली पुलिस ने चांदनी महल के कई इलाकों में लगाए बिजूका

दिल्ली पुलिस ने घरों में रहने के संदेश के साथ चांदनी महल के कई इलाकों में बिजूका (Scarecrows) लगाया है। डीसीपी के मुताबिक उन्होंने लोगों को जागरूक करने और बाहर निकलने के खतरे से आगाह करने के लिए ऐसा किया है।

01:45 AM, 01-May-2020

चांदनी महल पुलिस थाना फिर से खुला

दिल्ली: चांदनी महल पुलिस थाने को फिर से खोल दिया गया है. यहां 26 पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण की वजह से क्वारंटीन किया गया था। डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक, नौ जवानों की अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, इनमें दो दिन पहले तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
 

01:44 AM, 01-May-2020

60 भारतीय फर्मों को कोविड-19 के लिए RT-PCR टेस्टिंग किट को मंजूरी मिली

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) द्वारा लगभग 60 भारतीय फर्मों को कोविड-19 के लिए RT-PCR टेस्टिंग किट को मंजूरी मिल गई है। इन 60 कंपनियों में से, 5 कंपनियों को स्वदेशी रूप से निर्मित किट और 55 अन्य को आयातित किट के लिए मंजूरी मिली।
 

12:48 AM, 01-May-2020

बिहार में तीन नए संक्रमित

बिहार में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 425 हो गए हैं: संजय कुमार, मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), बिहार

12:34 AM, 01-May-2020

कलबुर्गी में 48 होटल और लॉज को क्वारंटीन सेंटर में बदलने के निर्देश

कर्नाटक: कलबुर्गी के उपायुक्त शरत बी ने कोरोना मरीजों के प्राथमिक संपर्कों के लिए जिले के स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग को 48 होटल और लॉज लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में बदलने के निर्देश दिए हैं।
 

11:57 PM, 30-Apr-2020

भारत में कोरोना: महाराष्ट्र में आज 1008 नए पॉजिटिव केस, आंकड़ा 11 हजार के पार

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 76 नए संक्रमित मिले और तीन लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 3515 हो गए हैं, इनमें 2362 लोगों की जांच चल रही है। 1094 लोग स्वस्थ या ठीक हो चुके हैं और 59 लोगों की मौत हुई है।





यहां पढ़ें 30 अप्रैल (बृहस्पतिवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें