राजस्थान में आज शाम 8:30 बजे तक संक्रमण के 210 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9862 हो गई हैं, जिनमें 2545 मामले सक्रिय हैं।
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन्स की लिस्ट में पांच नए जोन और जोड़े गए। राष्ट्रीय राजधानी में कुल कंटेनमेंट जोन्स की संख्या अब 163 हो गई हैं। 59 जोन अब तक डी-कंटेन्ड कर दिए गए हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि बुधवार को मूलचंद, गंगाराम और सरोज अस्पताल को कोविड अस्पताल में बदला गया है। हमने अस्पतालों को कल तक का समय दिया है अगर उन्हें दिक्कत रहती है तो उन्हें भी कोविड अस्पताल घोषित कर देंगे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि 61 निजी अस्पतालों को 20 फीसदी बेड कोविड के मरीजों के लिए रिजर्व रखने के आदेश दिए थे। बहुत सारे अस्पतालों ने इसे माना है, कुछ अस्पतालों को दिक्कत आ रही है। हमने फैसला लिया है कि जिन्हें दिक्कत आ रही है उन्हें पूरी तरह से कोविड अस्पताल में बदल देंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवाजाही के लिए एक कॉमन पास बनाने को कहा है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि इतने कठिन समय में आपने भारत के भीतर ही नहीं बल्कि पूरे G20, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरीकरण, रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।
मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में आपने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय का, और खास तौर पर भारतीय छात्रों का, जिस तरह ध्यान रखा है, उसके लिए मैं विशेष रूप से आभारी हूं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर बजाज ऑटो के प्रबंध संचालक राजीव बजाज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।
ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कुछ जिलों में जून महीने में शनिवार और रविवार को पूर्ण बंद का फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए 'कोविड-19 प्रबंधन टीम-11' के साथ बैठक की।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने सुप्रीम कोर्ट के में एक याचिका दायर कर कोरोना संकट के दौरान प्रवासी मजदूरों को हुई समस्याओं और दुखों का मुद्दा उठाया है और हस्तक्षेप की मांग की है।
पश्चिम बंगाल में बीते चौबीस घंटे के दौरान 396 नए मरीज सामने आए हैं जो अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले 31 मई को सबसे ज्यादा 371 मामले सामने आए थे। इस दौरान दस लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 263 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।
आईआईटी भुवनेश्वर ने छात्रों को दिए सेमेस्टर परीक्षा के विकल्प
आईआईटी भुवेनश्वर ने लॉकडाउन को देखते हुए स्नातक उपाधि प्राप्त करने जा रहे छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा में बैठने के लिए दो विकल्प दिए हैं। भुवनेश्वर से बाहर रह रहे छात्र 24 जून से पहले विकल्प के तहत ऑनलाइन मोड में परीक्षा दे सकते हैं। दूसरे विकल्प के तहत जुलाई/अगस्त के पहले सप्ताह में संस्थान परिसर में आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में भी बैठ सकते हैं।
यहां पढ़ें 3 जून (बुधवार) के सभी अपडेट्स