दिल्ली में 29 नए कंटेनमेंट जोन के साथ कंटेनमेंट जोनों की कुल संख्या अब 147 हो गई है। बता दें कि दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गई है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला मजिस्ट्रेट से कोरोना के मरीजों के लिए अतिरिक्त बिस्तर लगाने के लिए अतिरिक्त स्थानों, बहुउद्देशीय हॉल, इनडोर स्टेडियमों की पहचान करने के लिए कहा है; इसके अलावा, रिहायशी इलाकों से दूर श्मशान/कब्रिस्तान के लिए भी भूमि की पहचान करने के लिए बोला है।
कोरोना से संक्रमित एक 63 वर्षीय व्यक्ति जिसका बत्रा अस्पताल में इलाज चल रहा था, वो कल अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया: दिल्ली पुलिस
मुंबई: गोरेगांव में नेस्को प्रदर्शनी केंद्र को कोविड-19 क्वारंटीन केंद्र में बदल दिया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने आज इस केंद्र का मुआयना भी किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 4,835 रोगियों को ठीक किया गया है। इस प्रकार अब तक देश में कुल 91,818 मरीज कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। देश में रिकवरी दर लगातार बढ़ोतरी के साथ 48.19% तक पहुंच गई है। 18 मई को यह दर 38.29% थी, 3 मई को 26.59% और 15 अप्रैल को 11.42 फीसदी
भारतीय संस्कृति और संगीत के विस्तार के लिए काम करने वाली संस्था SPIC-MACAY के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया। सोमवार को अपने संबोधन में उन्होंने कोरोना काल के मौजूदा दौर को संगीत से जोड़ते हुए कई बातें कहीं।
सीबीआई के दो अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार वे क्वारंटाइन में हैं। सीबीआई के मुताबिक दोनों सख्त प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं जिसमें स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की व्यवस्था शामिल हैं।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने 8 जून से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति देने के सरकार के फैसले के मद्देनजर ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मस्जिदों में जाने से बचना चाहिए और घर पर नमाज अदा करनी चाहिए।
चंडीगढ़ प्रशासन ने सैलून और नाई की दूकानों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी किया गया है। इसके मुताबिक, कंटेनमेंट या बफर जोन को छोड़कर बाकी जगहों के सैलून खुल सकेंगे। हालांकि सैलूनों और नाई की दुकानों को राज्य सरकार के कड़े दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
चंडीगढ़ प्रशासन ने 30 जून तक कंटेनमेंट जोन में कोरोना लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों में प्रवेश के लिए किसी अनिवार्य पास की आवश्यकता नहीं होगी। निजी कार्यालयों में 75% कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति होगी।
हमने एक जून से शराब पर लगने वाले कोविड उपकर में अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और मूल्यांकन शुल्क लगाने का फैसला किया है। ये सामान के प्रकार और आकार के आधार पर 2 से 50 रुपये तक होंगे। एकत्र की गई राशि का उपयोग कोविड-19 संबंधित खर्च के लिए किया जाएगा: कैप्टन अमरिंदर सिंह, (पंजाब के सीएम)
दिल्ली में कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए रेलवे का पहला आइसोलेशन कोच तैनात किया गया है। दिल्ली सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने 160 बेड के साथ 10 नॉन-एसी डिब्बे और हेल्थकेयर स्टाफ के लिए एक एसी डिब्बे वाले अपने आइसोलेशन कोच को लगाया है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में संक्रमण के 373 नए मामले आए हैं, कुल सक्रिय मामले 3083 हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के 4891 मामले पूरी तरह ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं, 217 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है। हमारा रिकवरी रेट 59.71 प्रतिशत है: उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके कैबिनेट के तीन सहयोगियों ने पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में आने की से खुद को पृथक कर लिया है।
लॉकडाउन पीरियड में साइबर अपराध बढ़ गए हैं। पहले पांच महीने में पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत साइबर अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर मामले सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने और मानहानि के लिए भेजे मैसेज से जुड़े हैं: सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जयराम पायगुडे, पुणे
चंडीगढ़ में एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज पाया गया है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 294 हो गई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों को आज से खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद लोग कोलकाता के एक चर्च में प्रार्थना करते नजर आए।
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 333 हो गई है जिसमें 208 सक्रिय मामले हैं। 116 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
नीति आयोग के एक अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दिल्ली में उनके कार्यालय की तीसरी मंजिल को सील कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।
मणिपुर में कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं। मणिपुर सरकार ने जानकारी दी कि राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है जिसमें 67 सक्रिय मामले हैं।
असम में कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि असम में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1361 हो गई है जिसमें 1169 सक्रिय मामले हैं।
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 156 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2104 हो गई है।
एयर इंडिया की एक उड़ान आज दुबई से बिहार के गया के लिए रवाना हुई, जिसमें 150 यात्री सवार थे। कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया, दुबई ने यह जानकारी दी।
तमिलनाडु में दक्षिणी रेलवे जोन के सलेम रेलवे डिवीजन में आज दो ट्रेनों ने अपने परिचालन की शुरुआत की। भारतीय रेलवे ने आज से 200 यात्री ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि अब तक कुल 38,37,207 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 1,00,180 नमूनों का परीक्षण किया गया।
झारखंड में कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 635 हो गई है।
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने आज से अपनी बस सेवा फिर से शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या 503 हो गई है जिसमें 388 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 114 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों को आज से खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद सिलीगुड़ी के एक मंदिर में प्रार्थना की जा रही है।
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की चार से अधिक खुराक स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया है: ICMR अध्ययन
देश में आज से चलने वाली 200 विशेष ट्रेनों में से पहली ट्रेन महानगरी एक्सप्रेस, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी को जाएगी।
महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी इलाके के किशोर बत्ती सब्जी मंडी में रविवार को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 200 मौतों के साथ कुल 9,585 मामले सामने आए हैं।