फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: मुंबई में आज संक्रमण के 1298 नए मामले, 67 लोगों की मौत

Thu, 18 Jun 2020 11:42 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • मुंबई में आज संक्रमण के 1298 नए मामले सामने आए, 518 लोग ठीक हुए और 67 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 62,799 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3752 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 100 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,20,504 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 510 नए मामले दर्ज किए गए और 31 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 25,660 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 435 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12735 हो गई है। 
  • तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 2141 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई।  राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 52, 334 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,66,946 हो गई है, जिनमें से 1,60,384 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 1,94,325 लोग ठीक हो चुके हैं और 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:40 PM, 18-Jun-2020

दिल्ली में आज कोरोना के 2877 नए मामले आए

दिल्ली में आज कोरोना के 2877 नए मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49979 हो गई है और इनमें से 21341 स्वस्थ हो गए हैं।। वहीं पिछले 24 घंटे में 65 मौतों के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या 1969 हो गई हैः- दिल्ली स्वास्थ्य विभाग

10:52 PM, 18-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना के 23 मामले

झारखंड में आज कोरोना के 23 मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1919 हो गई है, जिनमें 710 मामले सक्रिय हैं, 1198 ठीक हो चुके हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। 

10:06 PM, 18-Jun-2020

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54 नए मामले

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामले 606 हो गए, जिनमें 407 मामले सक्रिय हैं और 199 अब तक ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
09:39 PM, 18-Jun-2020

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 2102 हुई

उत्तराखंड में आज रात नौ बजे तक कोरोना के 23 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 2102 हो गई है। राज्य में अब तक 1386 लोग ठीक हो गए और 26 लोगों की मौत हुई है। 

09:37 PM, 18-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में आज 149 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में आज 149 नए मामले सामने आए, जिनमें 49 जम्मू से और 100 कश्मीर से मामले हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5555 हो गई है, जिनमें 2340 मामले सक्रिय हैं, 3144 ठीक हो गए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
09:34 PM, 18-Jun-2020

मुंबई में आज संक्रमण के 1298 नए मामले, 67 लोगों की मौत

मुंबई में आज संक्रमण के 1298 नए मामले सामने आए, 518 लोग ठीक हुए और 67 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 62,799 हो गई है, जिनमें 31,856 लोग ठीक हो चुके हैं, 27,634 मामले सक्रिय हैं और 3309 लोगों की मौत हुई है। 

09:32 PM, 18-Jun-2020

हरियाणा में आज 386 मामले रिपोर्ट किए गए

हरियाणा में आज 386 मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9218 हो गई है। हरियाणा में सक्रिय मामलों की संख्या 4538 है। 

09:20 PM, 18-Jun-2020

दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने आज आनंद विहार टर्मिनल का दौरा किया। बता दें कि यहां लगभग 300 कोविड केयर कोच स्थापित किए गए हैं।

09:17 PM, 18-Jun-2020

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज 193 केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। कुल 7040 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें 456 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया। जो लोग कंटेनमेंट ज़ोन में रहते हैं, उनका प्रारंभिक चरण में टेस्ट किया जा रहा है।

09:03 PM, 18-Jun-2020

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3752 नए मामले, 100 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3752 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 100 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,20,504 हो गई है और मौत का आंकड़ा 5751 पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज 1672 लोग ठीक हुए है। इसी के साथ राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 60,838 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

08:59 PM, 18-Jun-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 315 नए मामले, 17 लोगों की मौत

राजस्थान में आज कोरोना के 315 नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। राज्य में आज 275 लोग ठीक हो गए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 13,857 हो गई है, जिनमें 2785 मामले सक्रिय है, अब तक 10,742 लोग ठीक हो चुके हैं और 330 लोगों की मौत हुई है।  

08:16 PM, 18-Jun-2020

पंजाब में आज 118 नए मामले, पांच लोगों की मौत

पंजाब में आज कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले दर्ज किए गए और पांच लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3615 हो गई है और मौत का आंकड़ा 83 पहुंच गया है। 

गोवा में संक्रमितों की कुल संख्या 705 हुई
गोवा में आज 49 सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 705 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 596 है। 

मुंबई के धारावी में आज 28 नए मामले
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 28 नए मामले रिपोर्ट किए गए। यहां कुल मामलों की संख्या 2134 हो गई है और मौत का आंकड़ा 78 पहुंच गया है।

08:11 PM, 18-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 510 नए मामले, 31 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 510 नए मामले दर्ज किए गए और 31 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 25,660 हो गई है, जिनमें 17,829 मामले लोग हो चुके हैं और 1592 लोगों की मौत हुई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

08:08 PM, 18-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में आज 435 नए मामले, 12 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 435 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई है। राज्य में आज 468 लोग ठीक हुए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12735 हो गई है। वहीं, यहां अब तक 7001 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 5216 मामले सक्रिय हैं और 518 लोगों की मौत हुई हैः स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंगाल

07:46 PM, 18-Jun-2020

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में कल से कपड़े और जूते की दुकानें खुलेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें और जितना संभव हो भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और मास्क हमेशा पहने रखें। 

07:17 PM, 18-Jun-2020

तमिलनाडु में आज 2141 नए मामले, 49 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 2141 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 52, 334 हो गई है और मौत का आंकड़ा 625 हो गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

07:12 PM, 18-Jun-2020

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि मिडल ईस्ट के वैसे देशों में जहां प्रवासियों के लिए रैपिड टेस्टिंग की सुविधा मौजूद नहीं है, वहां ट्रूनैट रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध कराने पर बात चल रही है।

07:08 PM, 18-Jun-2020

कर्नाटक में आज 210 नए मामले, 12 लोगों की मौत

कर्नाटक में आज 210 नए मामले दर्ज किए गए और 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7944 हो गई है और मौत का आंकड़ा 114 पहुंच गया हैः राज्ट स्वास्थ्य विभाग 

06:29 PM, 18-Jun-2020

केरल में आज 97 नए मामले, एक की मौत

केरल में आज 97 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2794 हो गई है और मौत का आंकड़ा 21 हो गया है। 

06:22 PM, 18-Jun-2020

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की संरचना को ध्यान में रखते हुए, सभी संबंधित निकायों को एकजुट होकर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ एक आम रणनीति पर काम करने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में आज मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र और दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला।

06:01 PM, 18-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 589 हुई

हिमाचल प्रदेशः कांगड़ा और सोलन जिलों में आज तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यहां कुल मामलों की संख्या 589 हो गई है, जिनमें 201 मामले सक्रिय हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

05:38 PM, 18-Jun-2020

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव प्रीति सूदन ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना संबंधित ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी किया जाए।
 

05:11 PM, 18-Jun-2020

केरलः कोच्चि में सेंट जॉन बॉस्को अप स्कूल के शिक्षक हर दिन छात्रों को पुल के नीचे पढ़ा रहे हैं। शहर में कोरोना की वजह से स्कूल बंद हैं।

04:47 PM, 18-Jun-2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि हम कैसे पूरे एनसीआर को कोरोना महामारी से बचा सकते हैं। क्योंकि एनसीआर को अलग नहीं किया जा सकता है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद एक ही हैं। 

04:40 PM, 18-Jun-2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास सेंटर का दौरा किया। सीएम केजरीवाल ने कहा, 'इस स्थान को कोरोना आइसोलेशन सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है। यहां लगभग 10,000 बेड स्थापित किए जा सकते हैं।'

04:37 PM, 18-Jun-2020

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' को लॉन्च करेंगे। बिहार के खगड़िया जिले से इसकी शुरुआत होगी। 

04:28 PM, 18-Jun-2020

झारखंड ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर सभी तरह के तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रतिबंध लगाया। 
 

03:15 PM, 18-Jun-2020

असम में 82 नए मामले सामने आए

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 'राज्य में 82 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,777 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,111 है।

03:12 PM, 18-Jun-2020

उत्तराखंड में 57 नए मामले सामने आए

उत्तराखंड में आज दोपहर 2:30 बजे तक 57 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 2,079 हो गए हैं। स्टेट कोविड-19 कंट्रोल रूम ने यह जानकारी दी।

03:04 PM, 18-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 586

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 586 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है और 368 लोग ठीक हो गए हैं।

02:46 PM, 18-Jun-2020

चीन से मुआवजा मांगने की याचिका पर विचार करने से न्यायालय का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने कथित रूप से जानबूझ कर कोविड-19 वायरस पैदा करने के मामले में चीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत मुकदमा करने का केंद्र को निर्देश देने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। 

यह याचिका तमिलनाडु के मदुरै के एक निवासी द्वारा दायर की गई थी। याचिका में 600 बिलियन अमेरिकी डालर के मुआवजे के लिए चीन को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में घसीटने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई थी।
 

02:45 PM, 18-Jun-2020

 मेघालय सरकार ने अगले सप्ताह से रेस्तरां, सैलून दोबारा खोलने की अुनमति दी

मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रिस्टोन टाइनसॉन्ग ने कहा कि राज्य सरकार ने अगले सप्ताह से रेस्तरां, ब्यूटी पार्लर, सैलून और नाई की दुकानें दोबारा खोलने की अनुमति देने का निर्णय किया है। इन दुकानों को 22 जून से दोबारा खोलने का निर्णय किया गया है।

02:24 PM, 18-Jun-2020

अरुणाचल प्रदेश में बीआरटीएफ के चार कर्मी संक्रमित

अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क कार्य बल (बीआरटीएफ) के चार कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 100 के पार चली गई है।

02:02 PM, 18-Jun-2020

कोरोना परीक्षण के लिए भारत में पहली मोबाइल लैब की शुरुआत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज कोरोना परीक्षण के लिए पहली मोबाइल लैब की शुरुआत की, उन्होंने उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे देश के आंतरिक, दुर्गम भागों में तैनात किया जाएगा। यह एक दिन में 25 आरटी-पीसीआर और 300 एलिसा (ELISA) परीक्षण कर सकेगी। यह टीबी और एचआईवी का भी सीजीएचएस दरों के अनुसार परीक्षण कर सकती है।

01:55 PM, 18-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 299 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 299 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,854 और मृतकों की संख्या 92 हो गई है। राज्य में अभी 2,779 सक्रिय मामले हैं।

01:50 PM, 18-Jun-2020

केरल देवास्वोम बोर्ड ने मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगाई रोक

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की वजह से केरल देवास्वोम बोर्ड ने आज से जून के अंत तक मंदिरों में भक्तों के प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

01:23 PM, 18-Jun-2020

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मौत, 84 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को 10 लोगों की मौत हो गई, इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 323 हो गई है। साथ ही संक्रमण के 84 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमित लोगों की कुल संख्या 13,626 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को भरतपुर में छह, बीकानेर में दो, बाड़मेर व चित्तौड़गढ़ में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

01:19 PM, 18-Jun-2020

राजस्थान में आज सुबह साढे 10 बजे तक संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 31, जयुपर में 28, सिरोही में सात, झुंझुनू में छह, झालावाड़ में पांच व चुरू में तीन नए मामले शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

01:07 PM, 18-Jun-2020

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने सलाना होने वाली जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा पर कोरोना वायरस के प्रसार की वजह से रोक लगा दी है। यह यात्रा 23 जून को निकाली जानी थी, तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं।
 

12:34 PM, 18-Jun-2020

गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं बैठक

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में एनसीआर क्षेत्र के अधिकारी शामिल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बैठक में मौजूद हैं।
 

12:19 PM, 18-Jun-2020

अलीगढ़ में हरी सब्जियों की बढ़ी मांग

अलीगढ़ में कोरोना वायरस महामारी के बीच लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां खाना पसंद कर रहे हैं, जिससे इनकी मांग बढ़ी है। केदार नाम के किसान ने बताया कि 'कोरोना के समय में ज्यादा लोग हरी सब्जी की मांग कर रहे हैं, इससे ताकत आएगी।'

12:05 PM, 18-Jun-2020

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना के पांच लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं- योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 'अब तक राज्य में कोरोना वायरस की जांच के लिए पांच लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। प्रतिदिन लगभग 18,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। 20 जून तक इसे बढ़ाकर 20,000 किए जाने का लक्ष्य है। इस समय प्रदेश में 503 कोविड अस्पताल क्रियाशील हैं, इनमें कुल 1,01,236 बिस्तर उपलब्ध हैं।'

12:04 PM, 18-Jun-2020

ओडिशा में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4512

ओडिशा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,512 हो गई है, जिसमें से 3,047 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,451 सक्रिय मामले हैं। 

12:04 PM, 18-Jun-2020

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत यानि भारत आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा। आत्मनिर्भर भारत यानि भारत आयात पर खर्च होने वाली लाखों करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बचाएगा। आत्मनिर्भर भारत यानि भारत को आयात न करना पड़े, इसके लिए वो अपने ही देश में साधन और संसाधन विकसित करेगा।'

11:56 AM, 18-Jun-2020

पीएम मोदी बोले- कोरोना ने भारत को आत्मनिर्भर होने का सबक दिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वाणिज्यिक खनन के लिए 41 कोयला खदानों की नीलामी की प्रक्रिया की शुरुआत की। वाणिज्यिक खनन के लिए 41 कोयला खदानों की नीलामी के उद्घाटन संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'भारत कोरोना से लड़ेगा भी और आगे भी बढ़ेगा। भारत इस बड़ी आपदा को अवसर में बदलेगा। कोरोना के इस संकट ने भारत को आत्मनिर्भर भारत होने का सबक दिया है।
 

11:39 AM, 18-Jun-2020

कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के कर्नाटक स्थित बिदाड़ी संयंत्र के दो कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

11:18 AM, 18-Jun-2020

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर प्रबंधन और स्थिति पर चर्चा करने के लिए  गृह मंत्री अमित शाह आज 12 बजे बैठक करेंगे। इसमें दिल्ली-एनसीआर के प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

11:03 AM, 18-Jun-2020

दिल्ली के बैंक्वेट हॉल में लगे कोरोना मरीजों के लिए बिस्तर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सरकार द्वारा कई बैंक्वेट हॉल को क्वारंटीन केंद्र में बदला गया है। जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एलएनजेपी अस्पताल के सामने स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल के दृश्य।

10:56 AM, 18-Jun-2020

मुंबई में एप के जरिए मिलेगी आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की जानकारी

कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई के लोग अब अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी एक नए मोबाइल एप के जरिए हासिल कर सकेंगे। महापौर किशोरी पेडनेकर ने 'एयर-वेंटी’ नाम के एप को लॉन्च करते हुए कहा कि इससे लोगों को आपात स्थिति में मदद मिलेगी।

10:33 AM, 18-Jun-2020

भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि देशभर में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार हुआ है। फिलहाल देश में मरीजों के ठीक होने की दर 52.95 फीसदी है। वहीं ठीक होने और मृत्यु का अनुपात 94.07 : 5.93 फीसदी है।
 

10:07 AM, 18-Jun-2020

देशभर में अब तक करीब साढ़े 62 लाख नमूनों का किया गया परीक्षण

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि 17 जून तक देशभर में कोरोना के लिए 62,49,668 नमूनों का परीक्षण किया गया। पिछले 24 घंटे में 1,65,412 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

09:56 AM, 18-Jun-2020

मुंबई में भाजपा नेता डॉ. किरीट सोमैया ने नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर 13 जून के बीएमसी सर्कुलर को वापस लेने की मांग की है। सर्कुलर में कहा गया है कि निजी प्रयोगशालाएं मरीजों को सीधे कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट न दें।

09:30 AM, 18-Jun-2020

नागालैंड में परीक्षण किए गए 317 नमूनों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव

नागालैंड के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि राज्य में परीक्षण किए गए 317 नमूनों में से, कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 193 है। जिनमें से 90 सक्रिय हैं, और 103 ठीक हो चुके हैं।

09:22 AM, 18-Jun-2020

सत्येंद्र जैन के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सिसोदिया को मिला

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को आवंटित स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया है। जैन की दोबारा कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। 

09:17 AM, 18-Jun-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख 66 हजार के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है।

09:17 AM, 18-Jun-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,66,946 हो गई है, जिनमें से 1,60,384 सक्रिय मामले हैं, 1,94,325 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

09:03 AM, 18-Jun-2020

कर्नाटक में आज मनाया जा रहा 'मास्क डे'

बंगलूरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में एक जागरुकता वॉक का आयोजन किया गया। येदियुरप्पा ने बताया कि 'हमने कोरोना के खिलाफ निवारक उपाय के रूप में मास्क पहनने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विधानसभा सौध से कब्बन पार्क तक वॉक का आयोजन किया। हम आज सभी जिला मुख्यालयों पर 'मास्क डे' मना रहे हैं।'

08:16 AM, 18-Jun-2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के प्रकोप से पर्यटन उद्योग प्रभावित

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देहरादून के एक होटल व्यवसायी मनु कोचर का कहना है कि 'होटल उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राज्य में 2.5 लाख से अधिक लोग अपना रोजगार खो चुके हैं। होटलों के संचालन को फिर से शुरू करने के लिए हमें अभी तक कोई अनुमति नहीं मिली है।'

07:56 AM, 18-Jun-2020

न्यूजीलैंड से 116 भारतीय पहुंचे चंडीगढ़

कोरोना लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वंदे भारत मिशन के तहत वतन वापसी का सिलसिला जारी है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से 116 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान एआई-1317 बुधवार को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।
 

07:16 AM, 18-Jun-2020

मिजोरम: नौ नए मामले सामने आए

मिजोरम में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। अब कुल मामलों की संख्या 130 हो गई है। इनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 129 है, जबकि एक मरीज को उसके ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। -सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम सरकार

05:51 AM, 18-Jun-2020

बिहार: दुबई से लौटे 189 भारतीय

वंदे भारत मिशन के तहत बुधवार को दुबई से विशेष विमान में 189 भारतीय स्वदेश लौट आए। यह विमान गया हवाई अड्डे पर उतरा।
 


 

05:31 AM, 18-Jun-2020

कर्नाटक: परीक्षा केंद्रों को किया सैनिटाइज

शिवमोग्गा में अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा आज होनी है। इससे एक दिन पहले बुधवार को परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया।
 


 

05:08 AM, 18-Jun-2020

महाराष्ट्र: स्टेशन पर हो रहा सामाजिक दूरी के नियम का पालन

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए यात्री सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। यहां बुधवार को लोग फर्श पर बने चिह्नों पर खड़े दिखाई दिए। बता दें कि पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए अपनी चुनिंदा उपनगरीय सेवाओं को फिर से शुरू किया है। 
 

03:41 AM, 18-Jun-2020

इंदौर: विदेश से लौटे आठ भारतीयों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से लौटे आठ भारतीयों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें संस्थागत संगरोध में रखा गया है। -डॉ. अमित मालाकार, नोडल अधिकारी, इंदौर, मध्यप्रदेश

01:37 AM, 18-Jun-2020

मध्यप्रदेश: इंदौर में 57 नए मामले

इंदौर में कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,191 हो गई है, जबकि अब तक 185 लोगों की मौत हुई है। -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर जिला 

12:38 AM, 18-Jun-2020

महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत
बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के तीन कर्मचारियों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। जबकि 28 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कर्मचारियों से जुड़े कुल 3,689 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,033 सक्रिय मामले हैं और 2,611 ने कोरोना को मात दी है, जबकि 45 की मौत हो गई है। -महाराष्ट्र पुलिस
 

12:03 AM, 18-Jun-2020

भारत में कोरोनाः मुंबई में आज संक्रमण के 1298 नए मामले, 67 लोगों की मौत

सभी आहरण और वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। डीडीओ की अनुशंसा पर इच्छुक कोरोना पॉजिटिव पुलिस मुख्यालय की ओर से दी जाने वाली एक लाख रुपये के कल्याणाकारी ऋण (वापसी योग्य) योजना का लाभ ले सकते हैं। 

इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर पुलिस परिवारी निधि और केंद्रीय पुलिस कल्याण कोष के माध्यम से क्रमश: राहत कल्याण और ऋण पर खर्च किया जाएगा। इसके तहत कोरोना के हल्के लक्षणों (अस्पताल में भर्ती) के साथ पॉजिटिव पाए जाने पर 5,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे और गंभीर लक्षणों (अस्पताल में भर्ती) वाले पॉजिटिव मरीज को 25,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
-पुलिस मीडिया सेंटर, पीएचक्यू, जम्मू

यहां पढ़ें 17 जून (बुधवार) के सभी अपडेट्स
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें