फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में आज 3493 नए मामले, 127 मौतें, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

Sat, 13 Jun 2020 12:42 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • मुंबई में आज 1372 नए मामले सामने आए और 90 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 55,357 हो गई है।
  • देश की राजधानी दिल्ली में आज 2137 नए मामले सामने आए और 71 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 36,824 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज 3493 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 127 लोगों की मौत हो गई।राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,01,141 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 495 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 22,562 पहुंच गई है।
  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 476 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,244 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज रिकॉर्ड 1982 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 18 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 40,698 हो गई है।
  • देश में पिछले 24 घंटे में 10,956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है, जिनमें से 1,41,842 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 1,47,195 लोग ठीक हो चुके हैं और 8,498 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का प्रभाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 12-Jun-2020

पुणे के एक कॉलेज पर परीक्षा लेने के आरोप में मामला दर्ज

महाराष्ट्र  के पुणे जिले के तालेगांव दाभाड़े में एक कॉलेज पर मामला दर्ज किया गया है। कॉलेज पर लॉकडाउन के दौरान छात्रों को बुलाकर परीक्षा लेने का आरोप है।

गुवाहाटी के बुरहा जमी मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा की गई
असम: गुवाहाटी के बुरहा जमी मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा की गई। मस्जिद के इमाम कहते हैं, "स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लगभग 15 लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए यहां प्रार्थना की।"

पंजाब के सीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को विस्तृत सप्ताहांत और अवकाश प्रतिबंध संबंधी दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है। जिसके अनुसार ई-पास धारकों को छोड़कर किसी को भी एक जिला से दूसरे जिला में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं केवल आवश्यक वस्तुओं और सेवाएं देने वाली दुकानों को सप्ताह के सभी दिन संचालित करने की अनुमति होगी।

आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित दुकानें प्रत्येक दिन शाम 7 बजे तक तक खुली रहेंगी। वहीं रेस्तरां (टेकएवे / होम डिलीवरी के लिए) और शराब की दुकानें भी प्रत्येक दिन रात 8 बजे तक खुली रहेंगी।

तेलंगाना में आज 164 नए मामले और नौ लोगों की मौत
तेलंगाना में आज 164 नए मामले दर्ज किए गए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4484 हो गया है, जिनमें 2032 मामले सक्रिय हैं, 2278 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 174 लोगों की मौत हुई है। 

10:10 PM, 12-Jun-2020

दिल्ली में आज 2137 नए मामले, 71 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज 2137 नए मामले सामने आए और 71 लोगों की मौत हो गई। वहीं, राजधानी में आज 667 लोग ठीक हो गए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 36,824 हो गई है, जिनमें 1214 मौतें और 13,398 ठीक शामिल हैं। 

09:56 PM, 12-Jun-2020

झारखंड में आज 49 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1656 हुई

झारखंड में आज 49 नए मामले सामने आए और 55 लोग ठीक हो गए। राज्य में आज एक भी मौत नहीं हुई है। झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 1656 हो गई है, जिनमें 630 ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
09:53 PM, 12-Jun-2020

एयर इंडिया वंदे भारत मिशन फेज 3 के तहत भारत और अमेरिका के बीच 10 अतिरिक्त विमान चलाएगा। ये उड़ानें 20 जून से 3 जुलाई के बीच संचालित की जाएंगी। न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन से चार-चार, सैन फ्रांसिस्को और शिकागो से एक-एक उड़ानें। 13 जून से इसकी बुकिंग होगी। 

09:39 PM, 12-Jun-2020

मुंबई में आज संक्रमण के 1372 नए मामले, 90 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1372 नए मामले सामने आए और 90 लोगों की मौत हो गई। वहीं, शहर में आज 943 लोग ठीक हो गए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 55,357 हो गई है, जिनमें 2042 मौतें और 25,152 ठीक शामिल हैं। 

विज्ञापन
09:36 PM, 12-Jun-2020

उत्तराखंड में 32 नए मामले और दो की मौत

उत्तराखंड में 32 नए मामले रिपोर्ट किए गए और दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 लोग ठीक हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1724 हो गई है, जिनमें 21 मौतें और 947 ठीक शामिल हैं। 

09:33 PM, 12-Jun-2020

मध्य प्रदेश में आज 202 पॉजिटिव मामले, नौ की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 202 पॉजिटिव मामले सामने आए और नौ लोगों की जान चली गई। वहीं, आज 159 मरीज ठीक हो गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 10, 443 हो गई है, जिनमें 440 मौतें और 7201 ठीक शामिल हैं।  

09:09 PM, 12-Jun-2020

प्रधानमंत्री मोदी 16-17 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे।
   

09:04 PM, 12-Jun-2020

पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री से फोन पर की बात

पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसॉलिथ से फोन पर बात की। कोरोना महामारी की वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। महामारी रोकने के लिए लाओस की सरकार के प्रयासों की पीएम मोदी ने सराहना की।

08:51 PM, 12-Jun-2020

देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देहरादून में अगले आदेश तक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा जाएगा। 

08:47 PM, 12-Jun-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तंजानिया के राष्ट्रपति डॉ. जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफूली से फोन पर बात की। कोरोना की वजह से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी में तंजानिया की सहायता के लिए पीएम मोदी ने तंजानिया के राष्ट्रपति का आभार जताया।

08:37 PM, 12-Jun-2020

जम्मू और कश्मीर में आज 156 मामले दर्ज किए गए

जम्मू और कश्मीर में आज 156 मामले दर्ज किए गए। जिसमें जम्मू से 88 और कश्मीर से 68 मामले हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 4730 हो गई है, जिनमें 2591 सक्रिय मामले, 2086 ठीक हो चुके मामले और 53 मौतें शामिल हैं।

08:25 PM, 12-Jun-2020

हरियाणा में आज कोरोना के 366 नए मामले

हरियाणा में आज कोरोना के 366 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6334 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

08:25 PM, 12-Jun-2020

दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को कोरोना से मौत

कोरोना वायरस के कारण दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया थाः दिल्ली पुलिस

08:12 PM, 12-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 495 नए मामले, 31 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 495 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 22,562 पहुंच गई है, जिनमें 15,501 ठीक हो चुके हैं और 1416 लोगों की मौत हुई है। 

08:08 PM, 12-Jun-2020

गोवा में आज 46 नए मामले, संख्या 463 पहुंची

गोवा में आज 46 नए मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 463 पहुंच गई है। 

08:04 PM, 12-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज 3493 नए मामले, 127 मौतें, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 3493 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 127 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,01,141 हो गई है। राज्य में मौत का आंकड़ा 3717 हो गया है। वहीं, राज्य में आज 1718 मरीज ठीक हो गए हैं। यहां ठीक होने वालों की कुल संख्या 47,793 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

07:53 PM, 12-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 476 नए मामले, नौ की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 476 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,244 हो गई है, जिसमें  5587 सक्रिय मामले हैं और 451 लोगों की मौत हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

07:43 PM, 12-Jun-2020

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि वैसे तो भारत कोरोना के कुल मामलों की संख्या में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। मगर हमे यह स्वीकार करना होगा कि ऐसा हमारी जनसंख्या की वजह से हुआ है। अगर प्रति 10 लाख की आबादी पर हम मामले देखें तो अपेक्षाकृत रूप से ये काफी कम हैं। दिल्ली में कोरोना के मामले भले ही अनुमान के हिसाब से नहीं बढ़े हैं। हालांकि जो भी संख्या हो, हमे अपनी क्षमताएं बढ़ानी होंगी, जिससे कि हेल्थ केयर सिस्टम पर बढ़ने वाले लोड को मैनेज किया जा सके।

07:18 PM, 12-Jun-2020

पंजाब में आज कोरोना के 99 नए मामले, चार की मौत

पंजाब में आज कोरोना के 99 नए मामले दर्ज किए गए और चार लोगों की जान चली गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2986 हो गई है, जिनमें 641 मामले सक्रिय हैं और 2282 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

07:11 PM, 12-Jun-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी ऑफिस के कंटेनमेंट जोन में रहने वाले कर्मचारी को अपने सुपरवाइजर को इस बारे में जानकारी देनी होगी और घर से ही काम करना होगा। हाई रिस्क स्टाफ जैसे ज्यादा उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं आदि कर्मचारियों को फ्रंटलाइन काम में ना लगाया जाए। अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की सलाह दी जाए। स्वास्थ्य मंत्रायल की गाइडलाइन के मुताबिक, होटलों में गेमिंग आर्केड, चिल्ड्रेन प्लेइंग एरिया आदि एहतियाती तौर पर बंद रहेंगे। डाइन-इन की जगह रूम सर्विस को दी जाए प्राथमिकता। किचन और वाशरूम को लगातार साफ किया जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि धार्मिक स्थानों पर आगंतुकों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार होना चाहिए। केवल तभी प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए जब वे फेस कवर/मास्क पहने हों।

06:55 PM, 12-Jun-2020

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना मैनेजमेंट के लिए डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) एक्ट के तहत एक्सपर्ट्स की अडवाइजरी कमिटी बनाई। डीडीएमए को समिति सलाह देगी। एलजी अनिल बैजल की बनाई गई समिति में कृष्णा वत्स (एनडीएमए सदस्य), कमल किशोर (एनडीएमए सदस्य), प्रो. बलराम भार्गव (डीजी-आईसीएमआर), डॉ. रणदीप गुलेरिया (डायरेक्टर एम्स), डॉ. रवींद्रन (एडिशनल डीडीजी, डीजीएचएस), डॉ. सुरजीत कुमार (डायरेक्टर एनसीडीसी) शामिल हैं। 



 

06:49 PM, 12-Jun-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि शॉपिंग मॉल्स को हाई रिस्क स्टाफ को फ्रंट लाइन काम देने से बचना चाहिए। सप्लाई करते समय सावधानी बरतें और डिलीवरी के लिए कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करें। दुकानों के अंदर या बाहर, लिफ्ट, सीढ़ियों, कैफे आदि में सोशल डिस्टेंसिंग काफी आवश्यक है। गेमिंग एरिया और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि शॉपिंग मॉल्स में प्रवेश द्वारा पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर डिस्पेंसर मार्किंग आवश्यक है। दुकानों के सामने, पार्किंग में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खास निशान बनाए जाए। सभी जगहों की लगातार सफाई हो और ऐहतियात बरतने का संदेश हर वक्त दिखाया जाए।

06:37 PM, 12-Jun-2020

छत्तीसगढ़ के स्कूल कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया जुलाई से होगी शुरू

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा है कि राज्य के स्कूल कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मास्क ना पहनने वाले शख्स पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा।

06:30 PM, 12-Jun-2020

तमिलनाडु में आज रिकॉर्ड 1982 नए मामले, 18 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के रिकॉर्ड 1982 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 1342 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 40,698 हो गई है, जिनमें 22,047 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 367 लोगों की मौत हुई है।

06:19 PM, 12-Jun-2020

पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी में तीन नए मामले

पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी में तीन नए मामले सामने आए और एक के ठीक होने की खबर है। इसी के साथ आईटीबीपी में कुल सक्रिय मामले 24 हो गए। अब तक 195 जवान ठीक हो चुके हैं: आईटीबीपी

05:56 PM, 12-Jun-2020

पिछले 48 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस में 129 नए पॉजिटिव मामले

महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में कोरोना के 129 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। पुलिस में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3388 हो गई है, जिनमें 36 मौतें और 1945 ठीक शामिल हैं: महाराष्ट्र पुलिस 

05:54 PM, 12-Jun-2020

गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा है कि देश में जरूरी कामों और सेवाओं के अलावा रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवजाही पर पूरी तरह से रोक है। कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने लोगों और गाड़ियों को आवाजाही पर भी रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रोक लगाई है। यह प्रतिबंध सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग, यात्रियों से भरी बसों, सामान ले जा रहे ट्रकों आदि पर लागू नहीं होता। रेल, बस और विमान से उतरकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे लोगों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 

05:38 PM, 12-Jun-2020

'अनलॉक 1' के दौरान आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर, देशभर में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही को कड़ाई से प्रतिबंधित किया गया है: गृह मंत्रालय

04:31 PM, 12-Jun-2020

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन के संयोजन के उपयोग पर रोक लगा सकता है। 

04:21 PM, 12-Jun-2020

श्रम और रोजगार मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हुई

इस सप्ताह श्रम और रोजगार मंत्रालय के 25 अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 36 हो गई है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।

03:24 PM, 12-Jun-2020

त्रिपुरा में 18 नए मामले सामने आए

त्रिपुरा में कोरोना पॉजिटिव के 18 और मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 916 हो गई है।

03:11 PM, 12-Jun-2020

श्रमिक विशेष ट्रेनों की मांग घटी

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्यों को पत्र लिखकर श्रमिक विशेष ट्रेनों की जरूरत के बारे में पूछा था, इस पर राज्यों ने 63 और ट्रेनों की मांग की।

03:10 PM, 12-Jun-2020

राज्यों की ओर से मांगी गईं 63 श्रमिक विशेष ट्रेनों में से अधिकतम 32 ट्रेनें केरल से रवाना होंगी जबकि 23 का गंतव्य स्थान पश्चिम बंगाल होगा।

03:07 PM, 12-Jun-2020

उत्तराखंड में 37 नए मामले सामने आए

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 37 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,692 हो गई है।

02:51 PM, 12-Jun-2020

सर गंगाराम अस्पताल के वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी ब्योत्रा ने कहा कि 'जुलाई के मध्य या अगस्त तक कोरोना वायरस अपने चरम पर पहुंच सकता है। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता है कि अगले साल की पहली तिमाही तक कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी।'
 

02:49 PM, 12-Jun-2020

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस के प्रबंधन की स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

02:37 PM, 12-Jun-2020

मणिपुर में 19 नए मामले सामने आए

मणिपुर में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 385 हो गई है। जिसमें से 312 सक्रिय मामले हैं।

02:34 PM, 12-Jun-2020

एमसीडी के डॉक्टरों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली में एमसीडी डॉक्टरों के लंबित वेतन को जारी करने का आदेश दिया है। पिछले तीन महीनों से एमसीडी के डॉक्टरों को वेतन न देने से संबंधित एक रिपोर्ट पर संज्ञान लेने के बाद उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और अन्य को नोटिस भी जारी किया।
 

02:12 PM, 12-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में पांच नए मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 475 हो गई है।

01:53 PM, 12-Jun-2020

तमिलनाडु सरकार ने स्वास्थ्य सचिव को हटाया

तमिलनाडु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर नोडल अधिकारी जे राधाकृष्णन को वापस लाया गया है।

01:42 PM, 12-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 141 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 141 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 4,402 हो गई है। जिसमें से 1723 सक्रिय मामले हैं और अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

01:16 PM, 12-Jun-2020

सिक्किम में कोविड-19 के 14 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 27 हुई

सिक्किम में शुक्रवार को 14 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव डॉ. पेम्पा टी भूटिया ने कहा कि सभी नए मरीज पूर्वी सिक्किम जिले के विभिन्न पृथक केंद्रों में पाए गए हैं। सिक्किम में अभी कोविड-19 के 24 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि तीन मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

01:06 PM, 12-Jun-2020

कर्नाटक में कोविड-19 से संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म

कोरोना वायरस से बुधवार को संक्रमित पाई गई महाराष्ट्र से लौटी एक गर्भवती महिला ने मंगलूरू के वेनलॉक कोविड-19 अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद डॉक्टरों के एक दल ने गुरुवार को सी-सेक्शन से बच्चे का जन्म कराया। महिला और नवजात शिशु दोनों सुरक्षित हैं।

12:50 PM, 12-Jun-2020

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद से दिल्ली के बीच आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी यात्रा पर प्रतिबंध जारी रखना होगा, क्योंकि दिल्ली में कोरोना के मामले गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद की तुलना में 40 गुना ज्यादा हैं।
 

12:46 PM, 12-Jun-2020

झारखंड में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1607

झारखंड में आज सुबह 11 बजे तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,607 तक पहुंच गई हैं। जिनमें से 969 सक्रिय मामले हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

12:45 PM, 12-Jun-2020

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 97,648 तक पहुंच चुके हैं और संक्रमण से अब तक 3,438 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

12:41 PM, 12-Jun-2020

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि लॉकडाउन की फिर से घोषणा नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कहीं भी भीड़ न लगाएं और सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।

 

12:05 PM, 12-Jun-2020

पुदुचेरी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 163

पुदुचेरी सरकार के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 163 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 84 सक्रिय मामले हैं और 76 ठीक हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

11:56 AM, 12-Jun-2020

दिल्ली में कोरोना से 2,098 लोगों की मौत के एमसीडी के दावे पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि 'वे उन विवरणों को हमारे पास क्यों नहीं भेजते? नाम, आयु और रिपोर्ट ... सभी विवरणों की आवश्यकता है। इस संख्या की सूची के साथ उनसे लोगों की कोरोना रिपोर्ट के बारे में भी पूछा जाना चाहिए।

11:54 AM, 12-Jun-2020

दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने से स्वास्थ्य मंत्री का इनकार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन का विस्तार करने पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को बढ़ाया नहीं जाएगा।

11:51 AM, 12-Jun-2020

दिल्ली में 30 जून तक लॉकडाउन की याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 30 जून तक लॉकडाउन की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है।
 

11:46 AM, 12-Jun-2020

ओडिशा में 112 नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के112 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,498 हो गई है। जिनमें से 2,354 मरीज ठीक हो गए हैं।

11:42 AM, 12-Jun-2020

भागवत कराड ने कहा कि ‘पहले एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर कम से कम 80 से 90 संदिग्ध मरीजों की जांच की जाती थी। इस रणनीति ने औरंगाबाद में कोरोना वायरस मामलों को नियंत्रित करने में मदद की थी।’ कराड ने आरोप लगाया कि जिले में जांच की पर्याप्त सुविधा है, लेकिन उसका पूरा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

11:41 AM, 12-Jun-2020

भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र सरकार पर संक्रमण के मामले छुपाने का लगाया आरोप

राज्यसभा के सदस्य एवं भाजपा नेता डॉ. भागवत कराड ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार जिले में कम जांच करके औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की सही तस्वीर छुपाने की कोशिश कर रही है। सांसद ने औरंगाबाद में संक्रमण के बारे में दावा किया कि जिले में जांच क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

11:26 AM, 12-Jun-2020

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश 29 मार्च से लेकर 17 मई तक यानी 54 दिनों के वेतन के लिए है। इन 54 दिनों के लिए मजदूरों को पूरा वेतन मिले या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 29 मार्च के सर्कुलर पर चार सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर करने को कहा है, जिसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पूर्ण मजदूरी का भुगतान अनिवार्य है।

11:23 AM, 12-Jun-2020

उद्योगपतियों का कहना है कि लॉकडाउन में सब कुछ बंद था, इस दौरान हमारा काम भी बंद था तो ऐसे में मजदूरों को देने के लिए पैसे कहां से लाएं?

11:21 AM, 12-Jun-2020

इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है, साथ ही कहा है कि किसी भी निजी कंपनियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न की जाए, जो लॉकडाउन की अवधि के दौरान पूर्ण मजदूरी का भुगतान करने में विफल रही हैं।' 

11:17 AM, 12-Jun-2020

आज सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि 'उद्योगों और मजदूरों को एक-दूसरे की जरूरत है और वेतन भुगतान के विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जाने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने उद्योगों और मजदूरों के बीच के इस मामले को न सुलझने की स्थिति में श्रम विभाग की भी मदद लेने के लिए कहा है।

 

11:15 AM, 12-Jun-2020

लॉकडाउन के दौरान पूरा वेतन देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को पूरा वेतन दिया जाए या नहीं, इसको लेकर कई उद्योगपतियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर आज फैसला आना था, लेकिन इस मामले को लेकर अब जुलाई के आखिरी हफ्ते में फिर सुनवाई होगी।

11:03 AM, 12-Jun-2020

राजस्थान में 92 नए मामले सामने आए हैं

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 92 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 11,930 हो गई है। जिसमें 2,818 सक्रिय मामले हैं और 269 लोगों की मौत हो चुकी है।

10:47 AM, 12-Jun-2020

पटना में गांधी मैदान लोगों के लिए खोला गया

बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान आज फिर से लोगों के लिए खोला गया। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव भी गांधी मैदान में सुबह सैर करते नजर आए।

10:46 AM, 12-Jun-2020

रामकृपाल यादव ने कहा कि 'मैं बिहार सरकार को गांधी मैदान खोलने के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। कोरोना से लड़ने के लिए व्यायाम और सैर करना अनिवार्य है।'

10:19 AM, 12-Jun-2020

मुंबई पुलिस में कुल 2,028 कोरोना पॉजिटिव मामले

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई पुलिस में कुल 2,028 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं और स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स में कुल 82 लोग संक्रमित हैं।
 

10:10 AM, 12-Jun-2020

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कांस्टेबल विक्रमजीत सिंह ने 'कोरोना योद्धाओं' को एक गीत समर्पित किया।
 

09:56 AM, 12-Jun-2020

हैदराबाद के गांधी अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (TJUDA) ने हैदराबाद के गांधी अस्पताल में हड़ताल को सशर्त बंद करने और तत्काल ड्यूटी को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो हम 15 दिनों के बाद फिर से और मजबूती के साथ ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव ने दी।

09:42 AM, 12-Jun-2020

देश में पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पहली बार 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

09:30 AM, 12-Jun-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख 97 हजार से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है।

09:30 AM, 12-Jun-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है, जिनमें से 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, 1,47,195 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:22 AM, 12-Jun-2020

यूजीसी के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि 'कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनी कमेटी के सुझाव के आधार पर यह फैसला लिया गया है कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा अधिनियम को एकीकृत कर लिया जाए। इन दोनों का एक एकीकृत रूप हम लेकर आएंगे।'

09:04 AM, 12-Jun-2020

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में G-17 आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने बिना किसी संस्था की मदद के अपने इलाके के निवासियों के लिए निशुल्क तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है।

08:33 AM, 12-Jun-2020

भोपाल में शनिवार एवं रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे

मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार रात को कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 85 नए मरीज मिलने के बाद सरकार ने फैसला किया है कि शहर में हर शनिवार एवं रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे।

08:15 AM, 12-Jun-2020

दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए ऐतिहासिक जामा मस्जिद 30 जून तक बंद कर दिया गया है। गुरुवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने जानकारी दी थी कि 30 जून तक जामा मस्जिद में नमाज के लिए कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी।

08:00 AM, 12-Jun-2020

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आजादपुर सब्जी मंडी में आज सुबह बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे।

06:19 AM, 12-Jun-2020

अरुणाचल प्रदेश में कुल 67 मामले

राज्य में 12 जून तक कोरोना पॉजिटिव के 67 मामले सामने आए हैं। इनमें से 63 सक्रिय हैं और चार लोग ठीक हुए हैं। -पेमा खांडू, मुंख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
 

05:45 AM, 12-Jun-2020

अनंतनाग: रेड जोन में बांटी दवाएं

जम्मू और कश्मीर आयुष विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को रेड जोन वाले इलाकों में प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं वितरित कीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि हमें ये दवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए हम सरकार के शुक्रगुजार हैं।
 

 

05:01 AM, 12-Jun-2020

महाराष्ट्र: बस सेवा शुरू

राज्य सरकार के आदेश के बाद बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) बस सेवा मुंबई में फिर से शुरू हो गई है। एक यात्री ने कहा कि हमारे लिए अपने दफ्तर आना-जाना थोड़ा मुश्किल हो गया है क्योंकि अब सीमित संख्या में ही बसें चलाई जा रही हैं।
 

03:25 AM, 12-Jun-2020

उत्तराखंड: बदरीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

चमोली जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को अनुमति दिए जाने के बाद माणा और बामनी गांवों के श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि प्रदेश के अन्य स्थानों और दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को 30 जून तक मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

01:44 AM, 12-Jun-2020

आंध्र प्रदेश: शराब की दुकानों पर जुटी भीड़

लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद गुरुवार को विशाखापटनम में शराब की दुकानों पर भीड़ नजर आई। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी नहीं रखा।

01:34 AM, 12-Jun-2020

कोलकाता: बच्चों को स्कूल जाने से छूट के लिए याचिका दाखिल

कोलकाता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस का टीका या इलाज खोजे जाने तक स्कूल जाने से छूट देने की मांग की गई है।

12:32 AM, 12-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज 3493 नए मामले, 127 मौतें, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

असम: 145 नए मामले सामने आए
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 3,430 हो गई है। इनमें से 1,989 सक्रिय मामले हैं। -हिमंत बिस्वा सरमा, मंत्री, असम

यहां पढ़ें 11 जून (गुरुवार) के सभी अपडेट्स

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें