दादरा और नगर हवेली: कलेक्टर संदीप सिंह ने रविवार को बताया कि यहां से एक मरीज को महाराष्ट्र में मुंबई एक अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां मरीज की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। उसके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एमपी के भोपाल में 23 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। इनमें 20 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होने वाले तब्लीगी जमात के लोग हैं। एमपी में अब तक 150 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित निर्मल सिंह (जिनका 2 अप्रैल को कोरोना की वजह से निधन हो गया) के अंतिम संस्कार में विलंब की जांच करने का निर्देश दिया है और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी महाराष्ट्र के नागपुर स्थित हेडक्वार्टर में दीये जलाए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्णा आडवाणी ने भी अपने दिल्ली स्थित आवास पर दीये जलाए। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये/मोमबत्तियां जलाने को कहा था।
प्रधानमंत्री के रात नौ बजे नौ मिनट दीप जलाने वाले कार्यक्रम को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी का भी समर्थन मिला, उन्होंने सभी से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक होने की अपील की।
पंजाब में कोरोना वायरस की वजह से सातवीं मौत, मरीज 75 वर्ष की थीं और पठानकोट की रहने वाली थीं। उन्हें अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पंजाब के कपूरथला में एक और संक्रमित की पुष्टि हुई है। तब्लीगी जमात के 33 लोगों में से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। चीफ सेक्रेटरी करण बीर सिंह के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति को पृथक कर दिया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में लोगों ने रात नौ बजे अपने घर की बिजली बंद कर दी और फिर मोमबत्तियां और दीये जलाए।
इज़राइली दूतावास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के साथ एकजुटता दिखाते हुए दीपक जलाया।
छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में आईटीबीपी के 44वीं बटालियन के जवानों ने रात नौ बजे दीये और मोमबत्तियां जलाई।
Delhi: Health Minister Dr Harsh Vardhan lights an earthen lamp, to show support for the call by PM Modi to switch off all lights of houses today at 9 PM for 9 minutes&just light candles, 'diyas' or mobile's flashlight, to mark the fight against #Coronavirus. pic.twitter.com/4QhZVogrq5
तब्लीगी जमात की घटना में शामिल हुए लोगों को सामने आना चाहिए और 24 घंटे के भीतर सूचना का खुलासा करना चाहिए। अन्यथा, उनके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी: उत्तराखंड डीजीपी अनिल रौत्री
मुंबई के धारावी में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। बीएमसी सूत्रों के मुताबिक धारावी में 14 नए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट गलत है।
हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य जिला मेवात में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। यह सभी दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात मरकज में शामिल होकर लौटे हैं। इसी के साथ मेवात में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या सात हो गई है। सीएमओ मेवात ने यह जानकारी दी है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज राज्य में कोरोना वायरस के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 661 हो गई है।
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 226 हो गई है।
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि बोकारो की एक महिला, जिसने कुछ दिन पहले बांग्लादेश की यात्रा की थी, कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा तीन जोड़े ने हाल ही बांग्लादेश की यात्रा की थी। उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। झारखंड में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या तीन हो गई है।
गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सूरत में आज कोरोना वायरस से एक और महिला की मौत हो गई। इसी के साथ गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, आज 14 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 55 मामले हैं।
तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से एक 71 साल और दूसरा 60 के बुजुर्ग हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में तीन कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक यह सभी उस 90 वर्षीय व्यक्ति के रिश्तेदार हैं जो सऊदी अरब से लौटे थे और जिनकी मौत हो गई थी।