स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार रात बताया कि देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1834 हो गई है। इनमें से 144 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 41 की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 437 नए मामले सामने आए हैं।
मुंबई के धारावी के जिस व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था, उसकी आज सायन अस्पताल में मौत हो गई है। उसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में समस्या जैसे लक्षण और गुर्दे फेल होने जैसे लक्षण थे।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152 हो गई जिसमें निजामुद्दीन मरकज में मिले 53 पॉजिटिव मामले भी शामिल है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वे उनसे पश्चिम बंगाल राज्य के लिए 25,000 करोड़ रुपये मंजूर करने और भारत सरकार से उन्हें मिलने वाले धन को जारी करने का आग्रह करें।
दिल्ली के अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने कहा 112 में से एक वेंटिलेटर पर दो ऑक्सीजन पर बाकी 109 की स्थिति सामान्य है।
कल से यानी मंगलवार से कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। इसका मुख्य कारण तबलीगी जमात के लोगों के सदस्यों द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में जानाः लव अग्रवाल
भारतीय नौसेना: एक भारतीय नौसेना डोर्नियर विमान ने कल गोवा में आईएनएस हंसा से कोरोना 60 नमूने लिए। नमूने को गोवा राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने विमान में रखा था।
दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात का जलसा देश में कोरोना के संक्रमण का बड़ा स्त्रोत बन चुका है। इसे लेकर अब तमिलनाडु के इरोड जिला कलेक्टर ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिला प्रशासन ने जमात में भाग लेने वाले मुसलमानों को आगे आने और अपनी जांच कराने कहा है। सुल्तानपेट, मनिकम पाल्यम और बीपी अग्रहारम, जहां मुस्लिम जनसंख्या घनत्व अधिक है, उन्हें एहतियातन बंद कर दिया गया है।
अमरावती: आंध्र प्रदेश की जगन सरकार ने कोरोना वायरस के वजर से जारी लॉकडाउन के मद्देनजर आज से कल्याण पेंशन का डोर टू डोर वितरण शुरू कर दिया है। राज्य सरकार का कहना है कि उसने राज्य के 59 लाख पेंशनरों में से अब तक 31 लाख पेंशनरों को पेंशन का भुगतान कर दिया है।
सेंसेक्स 379.61 अंक गिरा; वर्तमान में 29,088.88 पर
कर्नाटक: राजधानी बंगलुरु में मंगलवार को नौ घंटों के लिए (सुबह 6 - दोपहर 3) लॉकडाउन में छूट दी गई थी, जिसके बाद नागरिक जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ पड़े।
महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना वायरस के 16 पॉजिटिव केस मिले। पुणे में दो और मामले सामने आए हैं, इस तरह राज्य में अब कुल केस की संख्या 320 हो गई है। शुरू से बेहद संवेदनशील माने जा रहे महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या अब 12 हो चुकी है।
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मुंबई के उपनगर दादर की सब्जी मंडी में उमड़ी भारी भीड़। राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 302 पहुंच चुकी है।
गोवा: स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि गोवा मेडिकल कॉलेज में जांच किए गए सभी 14 परीक्षण टेस्ट निगेटिव आए हैं, आज और 25 लोगों का परीक्षण किया जाएगा
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दुनिया समेत पूरे देश में कोरोना वायरस के मरीज कम होने का नाम नहीं ले रहे। यहां जानिए इस महामारी से जुड़ी जानकारियों का पल-पल का हाल।
यहां पढ़ें 31 मार्च (मंगलवार) के सभी अपडेट्स...