फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 50 हजार के पार, लेकिन कम मृत्यु दर सकारात्मक संकेत

Sun, 16 Aug 2020 08:43 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिनों-दिन इजाफा देखा जा रहा है। शनिवार को भारत में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 50,000 को पार कर गई। भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश है, जहां कोरोना से मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर गई है। अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, भारत में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर दो फीसदी से कम है। वर्तमान में यह 1.9 फीसदी है, जो वैश्विक औसत 3.5 फीसदी से काफी कम है। देश में कम मृत्यु दर इस बात की ओर इशारा करती है कि भारत ने संक्रमितों की संख्या अधिक होने के बाद भी वायरस का डटकर सामना किया है। 


दुनिया में भारत कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर है। भारत से ज्यादा संक्रमितों की संख्या अमेरिका और ब्राजील में है और इन दो देशों में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या भी भारत की तुलना में अधिक है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया में टूटा पांच महीने का रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे अधिक कोरोना के मरीज

शनिवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,87,872 पहुंच गई और इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 50,079 हो गई। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 54 लाख से अधिक है और इस वायरस से होने वाली मृत्यु दर 3.1 फीसदी है। अमेरिका में अब तक 1,71,999 लोगों की मौत हुई है। 

इसके अलावा, ब्राजील में 32 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं और वायरस की वजह से 1,06,608 ने अपनी जान गंवाई है। ब्राजील में कोरोना मृत्यु दर 3.2 फीसदी है। इस वायरस से मैक्सिको भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि यहां मृत्यु दर 11 फीसदी है। 
विज्ञापन


इतनी अधिक मृत्यु दर होने की वजह से यहां कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मैक्सिको में अब तक 5,11,000 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं और 55,908 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें