महात्मा गांधी की पूजा करते थंगावेल
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में रहने वाले थंगावेल नामक एक व्यक्ति ने महात्मा गांधी के एक मंदिर में प्रार्थना की, जिसे उसने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोयंबटूर के सरवनमपट्टी इलाके में बनाया था। उन्होंने कहा, 'मैंने 1993 में इस मंदिर का निर्माण किया था। मैं गांधी जी के सिद्धांतों से बहुत प्रभावित हूं।'
थंगावेल ने मंदिर को विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तस्वीरों से सजाया। प्रतिष्ठित तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा भी गांधी की प्रतिमा के पास है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। इस साल कोविड-19 महामारी की वजह से स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की कम भागीदारी रही।