फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 24 घंटे में 131 की मौत, 82 फीसदी सिर्फ सात राज्यों में

Wed, 17 Mar 2021 06:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना के साथ-साथ देश में संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। सोमवार को 131 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें 82 फीसदी मौत सात राज्यों में दर्ज की गई हैं। हालांकि मंगलवार को पिछले दो दिन की स्थिति में थोड़ी राहत जरूर मिली है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले एक दिन में 24,492 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 20,191 को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो चुकी है। इनमें से 1,10,27,543 अब तक ठीक भी हुए हैं। जबकि 1,58,856 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2,23,432 हो गई है। इसके अलावा रोजाना संक्रमित मिल रहे सैंपल की वजह से संक्रमण दर भी पांच फीसदी है।

77 फीसदी मरीज तीन राज्यों में
कुल सक्रिय मरीजों में सेे 77 फीसदी सक्रिय मरीज तीन राज्यों में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 59 फीसदी और केरल में 12.24 फीसदी सक्रिय मरीज हैं। वहीं पंजाब में भी इनकी संख्या बढ़ रही है। पंजाब में अभी 5.34 फीसदी सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में बीते सोमवार को सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही सर्वाधिक 48 लोगों की जान गई है। हालांकि राहत की बात है कि राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, लद्दाख, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार और अरूणाचल प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है।

पंजाब के पांच जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पंजाब के पांच जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन जिलों में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। जालंधर में 1585, एसएएस नगर में 1338, होशियारपुर में 1301, पटियाला में 1201 और एसबीएस नगर में 1173 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें