फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस का कहर: अब तक 426 लोगों की मौत, दुनियाभर में फैला जानलेवा वायरस

Tue, 04 Feb 2020 08:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के चलते मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन की सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोरोनावायरस के चलते 426 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे संक्रमित 64 नए मामले भी सामने आए हैं। पूरे देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 20,428 हो गई है।

विज्ञापन

 

छावला कैंप से सफदरजंग अस्पताल में पांच लोग स्थानांतरित

  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कहा है कि पांच लोगों को बेहतर देखरेख के लिए छावला कैंप से सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एहतियात के तौर पर किया गया है। शिविर में उपस्थित सभी 406 लोगों की जांच के लिए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।


ब्रिटेन की अपने नागरिकों वापस लौटने की सलाह

  • ब्रिटेन ने चीन में रह रहे अपने नागरिकों को वापस लौटने की सलाह दी है। विदेश सचिव डॉमिनिक रैब ने कहा कि ब्रिटिश लोगों की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चीन में ब्रिटिश नागरिकों को सलाह देते हैं कि अगर वो चाहें तो चीन छोड़ सकते हैं। हम उनके लिए चौबीसों घंटे काम करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन

थाईलैंड में छह और नए मामले आए सामने

  • थाईलैंड में कोरोनावायरस के छह और मामले सामने आए हैं। थाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने वुहान कोरोनवायरस के छह अतिरिक्त मामलों की पुष्टि की है। इन छह लोगों मे चार थाईलैंड और दो चीन के निवासी हैं। थाईलैंड में कुल 25 मामले सामने आ चुके हैं। 


दिल्ली-हांगकांग की उड़ानों पर रोक

  • कोरोना वायरस के गहराते संकट को देखते हुए एयर इंडिया ने आठ फरवरी से दिल्ली-हांगकांग की उड़ानों पर रोक लगा दी है। एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने ट्विटर पर कहा कि सात फरवरी, 2020 को उड़ान संख्या ए1314 के बाद एयर इंडिया की हांगकांग सेवाएं स्थगित हो जाएंगी। 
  • इंडिगो पहले ही भारत-चीन की उड़ानों पर रोक लगा चुका है। एयर इंडिया ने भी दिल्ली शंघाई की उड़ानों को निलंबित कर रखा है और दिल्ली-हांगकांग मार्ग पर उड़ानों की संख्या को कम किया है और अब आठ फरवरी से उसका कोई विमान हांगकांग नहीं जाएगा।


केरल में पर्यटन प्रभावित

  • केरल के कोरोना वायरस के चलते राज्य आपादा घोषित करने के बाद कई पर्यटकों ने अपने होटलों की बुकिंग बड़े पैमाने पर रद्द कर दी है। राज्य के पर्यटन मंत्री कमकमपल्ली सुरेंद्रन ने विधानसभा में यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे राज्य में पर्यटन संबंधी कामकाज पर खासा असर पड़ सकता है।

हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत

  • कोरोनावायरस के चलते हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चीन से बाहर इस बीमारी से होने वाली यह दूसरी मौत है जबकि चीन में सोमवार को कुल 64 और लोगों ने दम तोड़ दिया । इससे कोरोनावायरस से मरने वालों की तादाद 427 हो गई है। 

पाकिस्तान में सामने आया पहला मामला

  • पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी एक संदिग्ध मरीज का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक इंजीनियरिंग छात्र शाहजैब अली रहुजा में घातक कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है जो कि चीन से लौटा था।  शाहजैब चीनी विश्वविद्यालय में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का छात्र है।

सिंगापुर एयर शो रद्द
  • कोरोनावायरस के चलते विश्व स्तर के सिंगापुर एयरशो को टाल दिया गया है। यह सम्मेलन अगले सप्ताह होना था। एशिया के इस सबसे बड़े एयरशो में कई कंपनियों ने भाग लेने से मना कर दिया था। इनमें से कई कंपनियां चीन की ही थीं।

वर्ल्ड बैंक ने दुनिया के देशों से की अपील
  • कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्वबैंक ने दुनिया के देशों का आह्वन किया है कि वे इस बीमारी का मुकाबला करने के लिए अपने संसाधनों को भी प्रयोग में लाएं ताकि इस बीमारी पर लगाम लगाई जा सके।

अमेरिका में मिला दूसरा मरीज
  • अमेरिका के कैलीफोर्निया में इस बीमारी का नया मामला सामने आया है। इससे पहले इलियोनिस में भी एक केस का पता चला था। दुनियाभर के मामलों की बात करें तो चीन में इससे प्रभावित लोगों की संख्या 20, 428 हो गई है। चीन के अलावा 23 अन्य देशों में कम से कम 151 मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन

कर्नाटक ने सीमाई जिलों में निगरानी बढ़ाई
  • पड़ोसी राज्य केरल में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सीमाई जिलों दक्षिण कन्नड़, कोडागू, चामराजनगर और मैसूर में निगरानी बढ़ा दी है। राज्य सरकार के अनुसार मंगलवार तक ऐसे 63 लोगों की पहचान की गई है जो कोरोना से प्रभावित देशों से वापस आए हैं।

पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल
  • कोरोना वायरस की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था पर तो असर पड़ा ही है और साथ ही चीन से आसपास के देशों के कारोबार को भी इस वायरस की आपदा ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कैसीनो यानी जुआघर के लिए मशहूर मकाऊ ने सभी कैसीनो संचालकों से कहा है कि वे अपना कामकाज दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दें। 
  • दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई ने कहा है कि इस वायरस के चलते कलपुर्जों की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है जिसके चलते वह अपने काम की गति को धीमा कर रही है। इससे कंपनी का उत्पादन पहले से कम हो जाएगा।

सोने की कीमतों में गिरावट
  • सोने के अंतरराष्ट्रीय भावों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के हाजिर भाव में 0.2 फीसदी की आई और भाव कमजोर होकर 1,572.87 डॉलर पर आ गया जबकि वायदा कारोबार में सोना 0.3 प्रतिशत तक नीचे आया जिससे इसका भाव कम होकर 1577.20 डॉलर हो गया।

उत्तर कोरिया ने 30 हजार कर्मियों को काम पर लगाया
  • ऑस्ट्रेलिया ने वुहान से निकाले गए अपने लोगों को हिंद महासागर के एक दूरदराज के द्वीप पर पहुंचा दिया है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने 30 हजार कर्मियों को इस आपदा से निपटने के लिए लगाया है। दक्षिण कोरिया में थाईलैंड से आई एक महिला के इस वायरस से पीड़ित होने की आशंका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें