फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सरकार ने कहा- लॉकडाउन कर रहा काम लेकिन सरकार के नियमों का होना चाहिए पालन

Tue, 31 Mar 2020 10:00 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में लॉकडाउन कर रहा है काम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कई अन्य देशों की तुलना में कोविड-19 के मामलों की प्रगति दर धीमी है। यहां तक कि विकसित देशों की तुलना में हमारे यहां अभी तक संक्रमण के कम मामले सामने आए हैं। जिससे पता चलता है कि राष्ट्रव्यापी देशबंदी और अन्य कदम अपना सकारात्मक असर दिखा रहे हैं। हालांकि सामाजिक दूरी में फिलहाल किसी भी तरह की ढिलाई नहीं दी जाएगी। यह बात सरकार ने सोमवार को कही।

विज्ञापन

 


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, 'हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि हमारे देश में मामलों को 100 से 1,000 तक बढ़ने में 12 दिन लग गए। जबकि बहुत से विकसित देशों जहां कि जनसंख्या हमसे कम है वहां वृद्धि दर ज्यादा है। विकसित देशों में कम समय के अंदर मामले बढ़कर 3,500, 5000, 6,000 और यहां तक कि 8,000 तक बढ़ गए।'

अग्रवाल ने हालांकि कहा कि संतोष के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और हमें पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। लॉकडाउन से संबंधित सरकार के सभी दिशानिर्देशों, प्रोटोकॉल, सामाजिक दूरी और क्वारांटाइन का पालन करें। अग्रवाल ने कहा, 'यह रोजाना की लड़ाई है क्योंकि हम एक संक्रामक बीमारी से लड़ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर हम देख चुके हैं।  यदि एक व्यक्ति भी अनुपालन करने में विफल रहता है तो हम स्टेज जीरो पर वापस पहुंच जाएंगे। नियमों का पालन न करने वाला एक व्यक्ति कई सौ लोगों को संक्रमित कर सकता है और वे हजारों को संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए 100 प्रतिशत सतर्कता की आवश्यकता है।'

विज्ञापन


कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार की रणनीति के तहत प्रभावित देशों की यात्रा पर रोक लगाई गई। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लागू किए जाने के ठोस प्रयासों को ब्रुकिंग्स इंडिया जैसे थिंक टैंकों का समर्थन मिला है। ब्रुकिंग्स इंडिया के शोध निदेशक शमिका रवि ने कहा, 'दुनिया के विभिन्न हिस्सों में, खासकर यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अमेरिका के देशों में मामलों की वृद्धि काफी तेजी से हुई है। भारत में बेशक मामले बढ़ रहे हैं लेकिन वृद्धि दर घट रही है। ऐसा लगता है कि शुरुआती उपाय जैसे यात्रा प्रतिबंध और 12 मार्च के आसपास स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने से हमें कुछ समय मिल गया है।'

रवि के आकलन के अनुसार 23 मार्च के बाद से पुष्ट किए गए मामलों की वृद्धि दर हर पांच दिन में दोगुनी हुई है, जबकि पहले हर तीन दिनों में संख्या दोगुनी होती थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार तक कोविड-19 के 1,251 मामलों की पुष्टि की है। इसमें से 1117 सक्रिय मामले, 101 ठीक किए गए और एक प्रवासी मामला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें