फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सरकार ने माना, राज्य में फैल रहा है कोरोना का सामुदायिक संक्रमण

Fri, 24 Jul 2020 02:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना के मोर्चे पर केरल में हालात पहले से खराब होते नजर आ रहे हैं। राज्य सरकार ने माना है कि केरल में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण फैलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां सरकार ने आधिकारिक तौर पर राज्य में कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण होने की बात कही है।

विज्ञापन



केरल सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस अब केरल के शहरों से लेकर गांव तक में फैल गया है। सरकार ने कोरोना के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की बात कही है जिसका मतलब यह है कि कुछ मामलों में कोरोना वायरस के फैलने के सोर्स के बारे में पता लगा पाना मुश्किल हो गया है और कुछ इलाकों में किसी को भी कोरोना संक्रमण हो रहा है।

केरल में बुधवार को कोरोना के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। केरल में एक दिन में कोरोना के 1,038 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 15,032 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री विजयन ने बताया कि 3,18,644 नमूनों की अब तक जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। यहां 190 संक्रमित मामले किसी दूसरे के संपर्क मे आने पर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 226 मामलों में से 15 मामले ऐसे हैं जहां टेस्ट करने पर इनके संक्रमण के सोर्स के बारे में जानकारी के जुटा पाना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें