फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी : चुनावी राज्यों में पांच ही दिन में छह गुना तक बढ़ा संक्रमण, जानें कहां-कैसे हालात

Fri, 14 Jan 2022 06:24 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

उत्तर प्रदेश में छह, उत्तराखंड में चार तो पंजाब में तीन गुना रफ्तार से मरीज बढ़े हैं। देश के तीन राज्यों में 50 फीसदी मतदाताओं का टीकाकरण हुआ है। मणिपुर और पंजाब में सबसे कम टीकाकरण हुआ है। पंजाब के सात, यूपी के तीन, उत्तराखंड-गोवा के दो-दो और मणिपुर के एक जिले में हालात गंभीर हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से देश तीसरी लहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं, महज पांच दिन में ही पांच चुनावी राज्यों में इस कदर स्थिति बदली है कि यहां के 15 जिले रेड जोन में तब्दील हो गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में छह, उत्तराखंड में चार और पंजाब में तीन गुना रफ्तार से संक्रमण बढ़ा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 8 से 13 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर 0.6 से बढ़कर 3.60 फीसदी तक पहुंच गई है। जहां चुनाव होने हैं, वहां पांच में से तीन राज्यों में ही 50 फीसदी से अधिक मतदाता टीकाकरण पूरा कर पाए हैं। जबकि मणिपुर और पंजाब में सबसे कम मतदाताओं ने वैक्सीन की दोनों खुराक हासिल की हैं। 

इनके अलावा पंजाब के सात, उत्तर प्रदेश के तीन, उत्तराखंड व गोवा के दो-दो और मणिपुर के एक जिले में 10 फीसदी से भी ज्यादा संक्रमण दर होने की वजह से इन्हें रेड जोन घोषित कर दिया गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर उत्तराखंड में 6.8, उत्तर प्रदेश में 3.60, मणिपुर में 4.3, पंजाब में 14.80 और गोवा में 25.7% हो चुकी है।

विज्ञापन

अधिक संक्रमण...रेड जोन में तब्दील
  • पंजाब : पटियाला में 25.06, एसएएस नगर में 22.01, बठिंडा में 20.30, पठानकोट में 16.91, लुधियाना में 14.41, अमृतसर में 13.33 और रुपनगर में 11.27 फीसदी संक्रमण दर
  • उत्तराखंड : देहरादून और नैनिताल जिले में क्रमशः 11.58 और 10.48 फीसदी दर
  • उत्तर प्रदेश : गौतमबुद्धनगर में 24.52, गाजियाबाद में 14.59 और मेरठ में 10.12 फीसदी दर
  • गोवा : उत्तरी 23.45%, दक्षिणी जिले में 22.87%
  • मणिपुर : इम्फाल पश्चिम में 11.07 फीसदी दर
(तीन से नौ जनवरी के बीच स्थिति के आधार पर)

मतदाताओं का टीकाकरण कम
  • अभी तक गोवा में 88.25, उत्तराखंड में 76.39 और उत्तर प्रदेश में 50.13 फीसदी मतदाताओं को ही दोनों खुराक।
  • मणिपुर में 38.65 और पंजाब में 42.51% मतदाताओं को ही लगी हैं दोनों खुराकें।
  • आंकड़ें 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं।
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की दर में कमी
यूपी, पंजाब और गोवा में सक्रिय मरीजों की दर में कमी आई है। जबकि मणिपुर और उत्तराखंड में उछाल आया है। यूपी में दर 44.31 से कम होकर 41.50% पर आई। पंजाब में 42.34 से 29.84 और गोवा में 27.29 से 21.16% पर आई है। जबकि उत्तराखंड में 28.81 से 35.25% और मणिपुर में 7.65 से बढ़कर 16.19% सक्रिय मरीज बढ़े।

रेड जोन में जा सकते हैं ये जिले
  • पंजाब : फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, फिरोजपुर, फजिल्का, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, बरनाला व फरीदकोट में 5.01 से 9.94% के बीच संक्रमण।
  • उत्तर प्रदेश : मुज्जफरनगर में 5.53% संक्रमण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें