फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : दो नहीं, ओमिक्रॉन के आठ स्वरूप... दिल्ली में भी मिला एक, नए वैरिएंट की पड़ताल में जुटे वैज्ञानिक

Fri, 22 Apr 2022 04:53 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

देश में पहली बार नवंबर 2020 से कोरोना मरीजों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। अब तक 1.29 लाख से भी अधिक सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें कोरोना वायरस के 21 तरह के म्यूटेशन की पहचान हो चुकी है। अभी तक देश में ओमिक्रॉन के दो म्यूटेशन बीए.1 और बीए.2 की पहचान हुई थी लेकिन अब विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि इसके और भी म्यूटेशन मौजूद हो सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों में ओमिक्राॅन के कारण सांस की समस्या - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कुछ राज्यों में बढ़ते संक्रमण के बीच ओमिक्रॉन के दो नहीं बल्कि आठ नए वैरिएंट का पता चला है। इनमें से एक स्वरूप देश की राजधानी में भी मिला है जिसकी पड़ताल इन्साकॉग और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के वैज्ञानिकों ने शुरू की है। 

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि यह वैरिएंट हाल ही में विदेश यात्रा से दिल्ली लौटे एक कोरोना संक्रमित मरीज में मिला है। चूंकि इसकी आनुवांशिक संरचना मौजूदा वैरिएंट की तुलना में एक दम अलग है। इसलिए दिल्ली की ओर से आगे की जांच के लिए इसे इन्साकॉग को भेजा है।

इन्साकॉग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वायरस के मौजूदा स्वरूप और उनकी आनुवांशिक संरचना के साथ जब इसका मिलान किया गया तो यह बीए.2.12.1 म्यूटेशन से मिलता जुलता है। हालांकि इसके जन स्वास्थ्य पर प्रभावों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए लोगों को फिलहाल पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


2380 लोग मिले संक्रमित, केरल ने 53 पुरानी मौत बताईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोना के 2,380 नए मामले सामने आए हैं और 56 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 53 पुरानी मौत केरल राज्य से बताई गई हैं। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई है। अब तक कुल 5,22,062 की मौत हो चुकी है। वहीं 1,231 मरीजों की रिकवरी के साथ कुल 4,25,14,479 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले भी अब 13,433 तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

टीके की 20.16 करोड़ खुराक राज्यों के पास उपलब्ध
राज्यों के पास कोविड की 20.16 करोड़ खुराक हैं। इनमें भारत सरकार की तरफ से मुफ्त मुहैया कराई जा रही व राज्यों की तरफ से सीधी खरीदी जा रही खुराकें शामिल हैं। केंद्र देश में सभी वैक्सीन निर्माताओं की तरफ से उत्पादित टीकों का 75% खरीदकर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त मुहैया कराएगी।




कोरोना वायरस के 21 म्यूटेशन की अब तक पहचान
जानकारी के अनुसार देश में पहली बार नवंबर 2020 से कोरोना मरीजों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। अब तक 1.29 लाख से भी अधिक सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें कोरोना वायरस के 21 तरह के म्यूटेशन की पहचान हो चुकी है। अभी तक देश में ओमिक्रॉन के दो म्यूटेशन बीए.1 और बीए.2 की पहचान हुई थी लेकिन अब विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि इसके और भी म्यूटेशन मौजूद हो सकते हैं।

5 से 11 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण जल्द
देश में 5 से 11 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण जल्द शुरू किया जाएगा। भारत के औषधि महानियंत्रक की विशेषज्ञ समिति ने कोर्बेवैक्स वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है।

थाईलैंड को भारत ने सौंपी 2 लाख खुराक
क्वाड टीका गठजोड़ के तहत भारत की ओर से थाईलैंड को दूसरी खेप के रूप में कोवोवैक्स टीके की दो लाख खुराक सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें