फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: आठ दिनों से 75 बराती लॉकडाउन, दुल्हन की टली विदाई

Wed, 01 Apr 2020 10:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़/पश्चिम बंगाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के रामगढ़ प्रखंड के अरगडा में लॉकडाउन के दौरान एक लड़की की शादी तो हो गई लेकिन अभी तक उसकी विदाई नहीं हो पाई है। इसके अलावा बारात भी नहीं लौटी। इसी तरह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आए 75 बराती फंसे हुए हैं। बरातियों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। लॉकडाउन की वजह से वह घर नहीं जा पा रहे हैं। 

विज्ञापन


सभी को आठ दिनों से अरगड्डा पश्चिमी के पंचायत सचिवालय में ठहराया गया है। जिन्हें लड़की वाले टेंट लगाकर खाना खिला रहे हैं। जहां तक संभव हो रहा है सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जा रहा है। वहीं ओडिशा और छत्तीसगढ़ के रिश्तेदार भी घर लौटने के लिए बेचैन हो रहे हैं।

अरगड्डा में सीसीएलकर्मी रहे स्वर्गीय राजकपूर जगदल्ला की बेटी मोनिका की शादी 22 मार्च को पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी दासू दीप के बेटे राकेश दीप के साथ होनी तय हुई थी। उस दिन कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में जनता कर्फ्यू लगा हुआ था जिसके कारण शादी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


23 मार्च को मोनिका और दासू की शादी हुई। मंगलवार 24 मार्च को अगले 21 दिनों के लिए देशभर में लॉकडाउन की घोषणा हुई जिसके बाद दुल्हन को विदा नहीं किया जा सका। अब लड़की वाले सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सभी मेहमानों के सेवा-सत्कार में जुटे हुए हैं। जिसमें उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ रही है लेकिन कर्ज लेकर राशन-पानी की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें