प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विषाणु पानी में नहीं फैलते हैं। इसलिए संक्रमण की वजह से नहर, नदियों को खतरा नहीं है। न ही वहां के पानी का सेवन करने से कोई दिक्कत हो सकती है।
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि नहर, नदियों को संक्रमण से खतरा हो सकता है जबकि केंद्र सरकार के विशेषज्ञों ने इससे साफ इनकार किया है। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विषाणु पानी में नहीं फैलते हैं। इसलिए संक्रमण की वजह से नहर, नदियों को खतरा नहीं है। न ही वहां के पानी का सेवन करने से कोई दिक्कत हो सकती है। हालांकि संक्रमण से बचाव करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि यमुना में कुछ शवों को देख अफवाहें उड़ रही हैं कि पानी में भी विषाणु फैल चुके हैं। इस पर प्रो. विजयराघवन ने कहा कि पानी में विषाणुओं को फैलने का मौका नहीं मिल पाता है लेकिन कोरोना वायरस पर हाल ही में किए अध्ययन से पता चलता है कि सीवर में भी कोरोना वायरस के विषाणु मौजूद रह सकते हैं।