फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: केरल में 16 जुलाई से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा शुरू

Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महमारी की दूसरी लहर एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। मंगलवार को चार महीने बाद सबसे कम 31,443 नए मरीज मिले थे। इसके अगले दिन से ही कोविड के मामलों में वृद्धि जारी है, जिन्हें तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरुवार को देश में बीते 24 घंटे में 41,806 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 581 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को देश में 38,792 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 624 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:52 PM, 15-Jul-2021

केरल में 16 जुलाई से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

सभी गर्भवती महिलाओं को कोविड रोधी टीका लगाने के केरल सरकार के अभियान ‘मातृकवचम’ का उद्घाटन यहां जिला स्तर पर 16 जुलाई को किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उद्घाटन समारोह थायकॉड के महिला एवं बाल अस्पताल में जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, राजधानी के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए गर्भवती महिलाओं का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।

उसमें कहा गया है कि गर्भवती महिलाएं गर्भवास्था के दौरान कभी भी कोविड रोधी टीका लगवा सकती हैं। एक अन्य विज्ञप्ति में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य को बृहस्पतिवार को कोविशील्ड टीके की 2,49,140 खुराकें मिली हैं। बृहस्पतिवार को 1,234 टीकाकरण केंद्रों पर 1,49,434 लोगों का टीकाकरण किया गया।

राज्य में अब तक 1.63 करोड़ लोगों को टीके की एक या दोनों खुराकें लगा दी गई हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, 1.18 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 44,01,477 लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगा दी गई हैं।

11:51 PM, 15-Jul-2021

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 333 नए मामले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 333 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,99,150 हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को 99 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 243 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 333 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 16, दुर्ग से 14, राजनांदगांव से 35, बालोद से दो, बेमेतरा से एक, धमतरी से 25, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से सात, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से नौ, कोरबा से 15, जांजगीर चांपा से 24, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 13, कोरिया से 16, सूरजपुर से छह, बलरामपुर से चार, जशपुर से 17, बस्तर से 20, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से सात, सुकमा से 31, कांकेर से छह, नारायणपुर से चार और बीजापुर से 15 मामले हैं।

09:29 PM, 15-Jul-2021

यूपी में कोरोना के 77 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 77 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
08:31 PM, 15-Jul-2021

देश में अब तक लगे 39.49 करोड़ से अधिक टीके

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में अभी तक लगाई गईं कोविड-19 टीकों की खुराक की कुल संख्या 39.49 करोड़ के पार हो चुकी है। शाम सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 35.15 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं।

07:57 PM, 15-Jul-2021

पुडुचेरी में 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा प्रतिबंध

पुडुचेरी सरकार ने राज्य में 31 जुलाई तक के लिए कोरोना प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ढील भी दी गई है जिसके तहत 50 फीसदी क्षमता के साथ बोटहाउस जैसे पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति मिली है।

विज्ञापन
06:29 PM, 15-Jul-2021

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिख कर कहा है कि कोरोना नियमों का पालन करवाने पर जोर देने की आवश्यकता है और रणनीति बनाकर छूट देने की जरूरत है।

05:41 PM, 15-Jul-2021

कर्नाटक को कल सुबह तक कोविशील्ड वैक्सीन की 5.73 लाख खुराकें मिलेंगी

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने कहा कि राज्य को कोविशील्ड वैक्सीन की 5.73 लाख खुराकें और आपातकालीन आपूर्ति के हिस्से के रूप में कल सुबह तक 1.26 लाख खुराक की एक और किश्त प्राप्त होगी।

04:47 PM, 15-Jul-2021

मिजोरम में कोविड-19 के 581 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 581 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,751 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

04:45 PM, 15-Jul-2021

ओडिशा में कोरोना के 2110 नए मामले, 66 लोगों की मौत

ओडिशा में 2,110 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,47,859 पर पहुंच गई, जबकि 66 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,861 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2,110 नए मामलों में से 1,213 पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

03:38 PM, 15-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 72 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 72 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 88 लोग स्वस्थ भी हो गए। बता दें कि बुधवार को बीते 24 घंटे में 77 मामले आए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।


 

02:14 PM, 15-Jul-2021

उत्तराखंड के डीजीपी बोले- कांवड़ लेकर हरिद्वार न आएं, वरना होगी कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस पर उत्तराखंड के डीजीपी आशोक कुमार ने कहा, 'हम इस निर्णय को लागू करेंगे। हमारी लोगों से अपील हैं कि इस वर्ष कांवड़ लेकर हरिद्वार ना आए। आने वाले दिनों में हम थाना अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे कि अन्य राज्यों से लोग उत्तराखंड ना आएं।' 

उन्होंने कहा, 'अगर लोग फिर भी आते हैं तो हम बहुत कठोर कदम उठाएंगे। सुरक्षा बलों की सख्त तैनाती करेंगे। बॉर्डरों पर कितनी सुरक्षाबलों की तैनाती करनी है, इसकी पूरी तैयारी हो गई है। हमने तैनाती के लिए आरएएफ की कुछ कंपनियों की मांग भी की है।'

02:14 PM, 15-Jul-2021

उत्तराखंड: कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड सरकार ने रोक लगा दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान करते हुए कहा, 'हमने सभी की सुरक्षा को प्राथमिकता लेते हुए उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को पहली ही रोक दिया है। हमारे लिए सबसे पहले लोगों की  सुरक्षा है।'

कांवड़ियों के लिए उत्तराखंड के बॉर्डर सील होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने लोगों से अपील की है कि लोग स्वयं ही इस पर एहतियात बरते।'

02:04 PM, 15-Jul-2021

कोरोना:  97.28 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

 स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 फीसदी पहुंच गया है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.15 फीसदी है। 

02:02 PM, 15-Jul-2021

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,43,488 नमूनों की जांच की गई, जिससे अभी तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 43,80,11,985 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 24 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत है।

09:47 AM, 15-Jul-2021

टीकाकरण: 39.13 करोड़ वैक्सीन दी गईं

देश में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को 34,97,058 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही देश मे अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39,13,40,491 खुराक दी जा चुकी है।

09:46 AM, 15-Jul-2021

कोरोना: 4.32 लाख से अधिक एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,095 मामलों की वृद्धि होकर 4,11,989 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.39 फीसदी है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,01,43,850 हो गई है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.39 प्रतिशत हो गई है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 39.13 करोड़ खुराक लगाई गई हैं।

09:27 AM, 15-Jul-2021

देश: 3.09 करोड़ हुई संक्रमितों की संख्या

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 41,806 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,87,880 हो गई। 

07:36 AM, 15-Jul-2021

कोरोना अपडेट: केरल में 16 जुलाई से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा शुरू

देश में कोरोना महमारी की दूसरी लहर एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। कोविड के मामलों में एक बार फिर वृद्धि जारी है, जिन्हें तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरुवार को देश में बीते 24 घंटे में 41,806 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 581 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें