महाराष्ट्र को छोड़ बाकी जिन राज्यों में कोरोना मरीज सबसे ज्यादा मिल रहे हैं वहां मृत्युदर फिलहाल अन्य राज्यों की तुलना में कम मिल रही है। 690 संक्रमित मरीजों के साथ तमिलनाडु देश में दूसरे स्थान पर है लेकिन यहां मृत्युदर 1.01 फीसदी मिली है। वहीं दिल्ली में अब तक 576 संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से 9 की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना की मृत्युदर 1.56 फीसदी है।
फिलहाल इन राज्यों जानलेवा नहीं हुआ कोरोना
राहत की खबर है कि मणिपुर, मिजोरम, गोवा, अंडमान निकोबार, असम, झारखंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड, अरुणाचंल प्रदेश, पुडुचेरी, चंडीगढ़, लद्दाख और छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोरोना वायरस जानलेवा नहीं हो सका। इन राज्यों में अब तक कोरोना संक्रमित मरीज तो मिले हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि समय पर लॉकडाउन होने से भारत अब काफी मजबूत स्थिति में आ चुका है। हर दिन मरीजों की संख्या सीमित स्थानों में बढ़ रही है जहां पूरा फोकस शुरू कर दिया है।