फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: भारत में मृत्यु दर चीन और दक्षिण कोरिया से कम, एक लाख पर 0.09 लोगों की मौत

Sun, 03 May 2020 09:51 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 40 हजार के करीब पहुंच गई है जबकि 1300 से ज्यादा लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में मृत्यु दर चीन और कोरोना से जंग जीतने वाले दक्षिण कोरिया से भी कम है। यह एक राहत की बात है।

विज्ञापन


देश में मृत्यु दर दक्षिण कोरिया, चीन और रूस से कम 
मृत्यु दर के मामले में भारत ने दक्षिण कोरिया, चीन, रूस और अमेरिका इन सबको पीछे छोड़ दिया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से मौत की दर 3.3 फीसदी है। मतलब इस बीमारी से मरने वाले 100 लोगों में से चार से भी कम है। 

एक लाख में से 0.09 लोगों की मौत
आबादी के हिसाब से मौतों के मामले में भारत सबसे बेहतर स्थिति में है। भारत में जनसंख्या के आधार पर हर एक लाख लोगों में सिर्फ 0.09 लोगों की मौत हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने में दक्षिण कोरिया की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन भारत ने मृत्यु दर में उसे भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


चीन दूसरे नंबर पर
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से संक्रमित 10780 लोगों में से अब तक 250 की मौत हो चुकी है। यानी यहां मौत की दर 2.3 फीसदी है। जबकि हर एक लाख लोगों में 0.48 फीसदी की मौत हो रही है। भारत के बाद चीन में सबसे कम मृत्यु दर है। यहां 83959 मामलों में से 5.5 फीसदी लोगों की मौत हो रही है। वहां एक लाख लोगों में 0.33 फीसदी की मौत हो रही है।

यरोप में सबसे ज्यादा
यूरोप के देशों में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। मृत्यु दर के मामले में बेल्जियम सबसे आगे हैं। यहां कोरोना के अब तक 49 हजार मामले सामने आए है। इसमें से अब तक 15.7 फीसदी मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां हर एक लाख जनसंख्या पर 67.44 लोग मर रहे हैं। इसके बाद स्पेन में मौत दर 11.5 फीसदी और इटली में 13.6 फीसदी मृत्यु दर है।

अमेरिका में 5.9 फीसदी
अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 11 लाख लोग कोरोना संक्रमित हैं। अमेरिका में मृत्यु दर 5.9 फीसदी है। जबकि हर एक लाख लोगों में से 19.85 लोगों की मौत हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें