फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रभाव : वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई चालू कर सकता है सुप्रीम कोर्ट, फैसला आज

Fri, 13 Mar 2020 06:27 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग सरीखी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है ताकि अदालत कक्ष में वकीलों और याचिकाकर्ताओं की भीड़ को कम से कम रखा जा सके। बृहस्पतिवार शाम को शीर्ष अदालत की गतिविधि को सीमित करने पर चर्चा के लिए चीफ जस्टिस (सीजेआई) एसए बोबडे के आवास पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को इस बात पर फैसला होगा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अवकाश को आगे बढ़ाया जाए या उसकी गतिविधि सीमित की जाए।

विज्ञापन


सीजेआई के आवास पर बैठक में मौजूद रहे सुप्रीम कोर्ट बार संघ के सचिव अशोक अरोड़ा ने बताया कि इस बैठक में जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस यूयू ललित, अटार्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकार्ड एसोसिएशन और स्वास्थ्य व कानून मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में इस पर भी चर्चा की गई कि शीर्ष अदालत नए या नोटिस के बाद सामने आए मामलों को फिलहाल सुनवाई के लिए स्वीकार न किया जाए, जिनमें वकीलों और याचिकाकर्ताओं की अदालत कक्ष में बड़ी संख्या में मौजूदगी की संभावना होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें