फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच 7.92 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची पीएम-किसान योजना की पहली किस्त

Fri, 10 Apr 2020 10:07 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
खेतों में काम करते किसान - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की पहली किस्त के तहत चालू वित्त वर्ष के प्रारंभ में ही कुल 7.92 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 15,841 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित कर चुकी है। यह जानकारी शुक्रवार को कृषि मंत्रालय के एक बयान में दी गई।

विज्ञापन


इस योजना के तहत उच्च आय वाले किसानों को छोड़ कर सभी किसानों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। सरकार ने कोराना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त शुरू में ही वितरित करने का फैसला किया।

कृषि मंत्रालय के एक बयान में में कहा गया है कि कारोना संकट के कारण 24 मार्च से लागू पाबंदियों के बीच किसान सम्मान निधि योजना से 7.92 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचाया गया है। उनके खातों में कुल 15,841 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।
विज्ञापन


राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार ने 27 मार्च को वादा किया था कि वह पीएम किसान योजना की पहली किस्त के 2000-2000 रुपये इस योजना के पात्र 8.69 करोड़ किसानों को उनके खातों में नए वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में ही डालेगी।

लॉकडाउन के तहत लोगों को बिना जरूरी कार्यों के घरों से निकलने पर रोक लगा दी गई है। परिवहन सेवाएं बंद हैं। यह पाबंदी 21 दिन के लिए है। इसकी मियाद 14 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। ओडिशा और पंजाब ने लॉकडाउन को इस माह के अंत तक बढ़ा दिया है तथा कई और राज्य भी इसी तरह के निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें