फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: गिरावट के बाद आज बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 50,209 नए मरीज

Thu, 05 Nov 2020 11:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में आज कोरोना मामले: कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में लगातार आ रही गिरावट के बाद आज फिर मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50,209 नए सामने दर्ज किए गए हैं। वहीं वायरस के कारण 704 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 704 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 83,64,086 हो गई है।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,11,809 है। पिछले 24 घंटे में 55,331 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,27,962 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 5,825 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,24,315 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें