फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : भाजपा नेता की हत्या के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री सीबीआई हिरासत में

Thu, 05 Nov 2020 11:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंंगलूरू
विज्ञापन
कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया है। उन्हें 2016 में धारवाड़ से भाजपा नेता रहे योगेश गौड़ा की हत्या के संबंध में हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

 

उन्हें राकेश रंजन की अगुवाई में सीबीआई की छह सदस्यीय टीम द्वारा कर्नाटक के धारवाड़ जिले के बाराकोटरी में उनके निवास से हिरासत में लिया गया। कुलकर्णी को पूछताछ के लिए धारवाड़ उपनगरीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।


15 जून, 2016 को कुलकर्णी के मुखर आलोचक योगेश गौड़ा की धारवाड़ के सप्तपुर में पांच बदमाशों द्वारा उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे जिम में थे। पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पांच आरोपियों की पहचान कुलकर्णी के करीबी सहयोगियों के रूप में हुई थी। कुलकर्णी उस वक्त मंत्री थे।
विज्ञापन


संपत्ति विवाद को लेकर गौड़ा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने राज्य में सत्ता में आने के बाद पिछले साल सितंबर में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। इस साल मार्च में छह लोगों इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें