फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दैनिक मामलों में आई मामूली गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 23068 नए मरीज

Fri, 25 Dec 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार उतार और चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 24,712 लोग इस वायरस की चपेट में आए थे। वहीं शुक्रवार को 23,068 मरीज कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 23,068 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01,46,846 हो गई है। वहीं, इस दौरान 336 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है, जिसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,092 हो गई है।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 97 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 24,661 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। वर्तमान में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 97,17,834 है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: विदेश से लौटे एक व्यक्ति में नए स्ट्रेन के लक्षण, डीएम ने जारी की एडवायजरी

आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है, इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 2,81,919हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामलों और संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या के बीच अंतर काफी अधिक है। जिससे पता चलता है कि देश में वायरस के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में चल रही है। 
विज्ञापन


भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें