देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात से केंद्र सरकार इनकार कर रही है। शुक्रवार को कोरोना ने फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 30 हजार को पार कर गया है। शुक्रवार को देश में पहली बार कोरोना के 49,310 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार नौवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 740 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 30,601 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,87,945 हो गए जिनमें से 4,40,135 लोगों का उपचार चल रहा है और 8,17,209 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
बीते 24 घंटे में जिन 740 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 298 की महाराष्ट्र, 97 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 61 की आंध्र प्रदेश, 34 की पश्चिम बंगाल, 28 की गुजरात, 26-26 की उत्तर प्रदेश और दिल्ली, 11 की राजस्थान, 10 की मध्यप्रदेश और नौ-नौ मरीजों की मौत जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में हुई।
पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि असम, ओडिशा और हरियाणा में छह-छह, केरल में पांच, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में तीन-तीन जबकि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में एक-एक शख्स ने जान गंवाई है।
पिछले 24 घंटे में तीन लाख 50 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 23 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,54,28,170 है। जिसमें 3,52,801 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है।
अभी तक इस महामारी से मरने वाले कुल 30,601 लोगों में से सबसे अधिक 12,854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,745, तमिलनाडु में 3,232, गुजरात में 2,252, कर्नाटक में 1,616, उत्तर प्रदेश में 1,289, पश्चिम बंगाल में 1,255, आंध्र प्रदेश में 884 और मध्यप्रदेश में 780 लोगों की मौत हुई।
राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 594, तेलंगाना में 447, हरियाणा में 378, जम्मू कश्मीर में 282, पंजाब में 277, बिहार में 217, ओडिशा में 114, असम में 70, झारखंड में 67, उत्तराखंड में 60 और केरल में 50 मरीजों की जान गई। पुदुचेरी में 34, छत्तीसगढ़ में 30, गोवा में 29, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में 10, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लद्दाख में दो-दो लोगों की मौत हुई।
अब तक संक्रमण के सबसे अधिक 3,47,502 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,92,964, दिल्ली में 1,27,364, कर्नाटक में 80,863, आंध्र प्रदेश में 72,711, उत्तर प्रदेश में 58,104, गुजरात में 52,477 और पश्चिम बंगाल में 51,757 मामले सामने आए। तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 50,826, राजस्थान में 33,220, बिहार में 31,980, हरियाणा में 28,975, असम में 28,791 और मध्यप्रदेश में 25,474 हो गई।
ओडिशा में 21,099, जम्मू कश्मीर में 16,429, केरल में 16,110 जबकि पंजाब में 11,739 लोग संक्रमित पाए गए। झारखंड में संक्रमण के 6,975, छत्तीसगढ़ में 6,254, उत्तराखंड में 5,445, गोवा में 4,350, त्रिपुरा में 3,656, पुदुचेरी में 2,420, मणिपुर में 2,115, हिमाचल प्रदेश में 1,834 और लद्दाख में 1,210 मामले सामने आए।
नगालैंड में 1,174, अरुणाचल प्रदेश में 991, चंडीगढ़ में 800 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मेघालय में महामारी के 534, सिक्किम में 460, मिजोरम में 332 जबकि अंडमान और निकोबार में 240 मामले सामने आए हैं।