फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 32981 मरीज, पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम

Mon, 07 Dec 2020 10:10 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 32 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार को सामने आए 36,011 मामलों की तुलना में, पिछले 24 घंटे में 32,981 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पहली बार चार लाख से कम हो गई है। दूसरी तरफ, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 91 लाख से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32,981 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 391 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोविड-19 की वजह से 96,77,203 लोग संक्रमित हुए हैं। 



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 91,39,901 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 39,109 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,96,729 है। कोरोना वायरस के कारण अब तक देश में 1,40,573 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें