कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान सरकार ने होली व शब ए बारात पर सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह का कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है। गृह विभाग ने बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया।
इसके अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए गृह विभाग के 21 मार्च, 2021 के आदेश के तहत जारी दिशा-निर्देश की निरन्तरता में होली व शब-ए-बारात के अवसर पर 28 व 29 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर, सार्वजनिक मैदानों, सार्वजनिक पार्क, बाजार व धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाई गई है।
हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 981 मामले सामने आए। कुल 376 मरीज ठीक हुए जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। कुल मामले 2,82,569, इलाज के बाद 2,72,714 संक्रमित ठीक हुए। मरने वालों का कुल आंकड़ा 3110 पहुंचा।
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं, जिसकी शुरुआत 27 मार्च से हो जाएगी। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। इसी बीच राज्य में कोरोना का प्रकोप भी बढ़ रहा है। यहां 19 जिलों में हालत चिंताजनक हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक दिन की मामूली गिरावट के बाद बुधवार को फिर रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण 47,262 के नए मरीज मिले। वहीं इस जानलेवा वायरस से 275 लोगों की मौत हो गई। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। पिछले 24 घंटों में 23,907 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं। बता दें कि इससे एक दिन पहले, कोरोना संक्रमण के 40 हजार नए मरीज मिले थे और 199 की जान गई थी। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 23 मार्च तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,64,38,861 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,25,628 सैंपल मंगलवार यानी कल टेस्ट किए गए।