फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना फिर बेकाबू: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, 197 मौतें

Sun, 21 Mar 2021 10:12 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कहर बढ़ता जा रहा है। देश में हालात पिछले साल जैसे हो गए हैं। देश में कोरोना के नए मामले हर दिन पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस साल रविवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 43,846 से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 197 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 43,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,15,99,130 पहुंच गए हैं। इस साल पहली बार आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 43 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 197 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,755 पहुंच गई है।


ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 22,956 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,11,30,288 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आधी रह गई है। वहीं पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,09,087 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। अब तक 4,46,03,841 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें