फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देश में 29 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 76 फीसदी से ज्यादा

Wed, 02 Sep 2020 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 29 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। साथ ही, अंतिम 10 लाख मरीज सिर्फ 17 दिनों में स्वस्थ हुए, जबकि इससे पहले इतनी ही संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने में 22 दिन लगे थे।

विज्ञापन


स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या से 21 लाख से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से उबरने की दर राष्ट्रीय औसत 76.98 प्रतिशत से अधिक है। कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों में 30 प्रतिशत दो राज्यों, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत में संक्रमित मरीजों के इस रोग से उबरने की दर में सतत वृद्धि हो रही है। ऐसे में कहीं अधिक संख्या में मरीज स्वस्थ्य हो रहे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल रही है और घर पर पृथक रहने से निजात मिल रही है।’
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में 62,026  मरीज इस रोग से उबरे हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) और बेहतर होकर 76.98 प्रतिशत हो गई है। इस आंकड़े में लगातार वृद्धि हो रही भारत में लगातार छठे दिन 60,000 से अधिक लोग इस रोग से उबरे हैं।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 8,01,282 मरीज इलाजरत हैं, जो कुल मामलों का 21.26 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह से अगस्त के अंतिम सप्ताह में औसत साप्ताहिक स्वस्थ होने की दर में चार गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

देश के जिन 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से उबरने की दर अधिक है, उनमें दिल्ली (88.50 प्रतिशत), बिहार (87.90), तमिलनाडु (86.20), पश्चिम बंगाल (83), राजस्थान (81.90), गुजरात (80.80 प्रतिशत) शामिल हैं।

भारत में कोविड- 19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर 37,69,523  हो गई। वहीं, अब तक 29 लाख से अधिक मरीज इस रोग से उबर चुके हैं जिससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,045 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 66,333 हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें