फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की मौत, बिहार और दिल्ली ने खोए सबसे अधिक चिकित्सक

Sat, 12 Jun 2021 03:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा बिहार में 111 डॉक्टरों और दिल्ली में 109 डॉक्टरों की मौत हुई है, जबकि कोरोना की वजह से उत्तर प्रदेश में 79 और पश्चिम बंगाल में 63 डॉक्टरों की जान गई है।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। महामारी की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर ने अधिक तबाही मचाई। कोरोना वायरस ने करोड़ों को अपनी चपेट में लिया और लाखों लोगों की जिंदगियां लील ली। कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि महामारी की दूसरी लहर में अब तक 719 डॉक्टर अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक बिहार और दिल्ली में डॉक्टरों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा बिहार में 111 डॉक्टरों और दिल्ली में 109 डॉक्टरों की मौत हुई है, जबकि कोरोना की वजह से उत्तर प्रदेश में 79 और पश्चिम बंगाल में 63 डॉक्टरों की जान गई है।
 
 

विज्ञापन

अब तक कुल 1,467 डॉक्टरों की गई जान

आइएमए के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 1,467 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। महामारी की पहली लहर के दौरान 748 डॉक्टरों की जान चली गई थी। आइएमए के अनुसार, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 30 से 55 वर्ष के बीच के डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न के रूप में काम करने वाले डॉक्टर भी शामिल हैं। इन डॉक्टरों के अलावा, कई गर्भवती महिला डॉक्टरों ने भी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है।

18 जून को डॉक्टर करेंगे विरोध प्रदर्शन 
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) 18 जून को 'सेव द सेवियर' नारे के तहत स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेगा। हालांकि, इस दौरान कोई अस्पताल बंद नहीं रहेगा। डॉक्टर काला बिल्ला, काला मुखौटा या काली शर्ट पहनकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. जेए जयलाल ने इसकी जानकारी दी।
 

बीते 24 घंटे में 4002 मरीजों का गई जान
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 84,332 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक बार फिर चार हजार के पार चला गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4002 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा तीन हजार से नीचे था, लेकिन इसमें बढ़ोतरी एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का विषय बन गई है। एक दिन में 4002 मरीजों की जान जाने के बाद कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 3,67,081 हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें