फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: इटली से 280 भारतीयों को दिल्ली लाने की तैयारी पूरी, रविवार तक पहुंचने की संभावना

Sat, 14 Mar 2020 08:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीन के वुहान से भारत लाए गए लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस भारी तबाही मचा रहा है। वहां एक ही दिन में ढाई सौ लोगों की मौत हो गई है। अभी तक इटली में इस बीमारी से 1266 लोग मारे गए हैं, जबकि 17 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। वहां से भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

इटली में रह रहे 280 भारतीयों को रविवार तक दिल्ली लाए जाने की संभावना है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इटली से आने वाले सभी लोगों का टेस्ट हो गया है या फिर स्वदेश आने पर उनकी जांच होगी। इन सभी लोगों को एयरपोर्ट से छावला स्थित आईटीबीपी के क्वारंटाइन सेंटर पर ले जाया जाएगा।
 

केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, इटली से आने वाले लोगों में अधिकांश भारतीय हैं। साथ ही इनमें ज्यादातर युवा हैं, महिलाएं और बच्चे भी हैं। पहले यही कहा जा रहा था कि इन लोगों का टेस्ट पहले भारतीय डॉक्टर इटली में ही करेंगे। वहां पर इनकी जांच करने के बाद ही इन्हें स्वदेश के लिए रवाना करेंगे।

विज्ञापन


अब बताया जा रहा है कि वहां पर मौजूद भारतीय दल सभी लोगों की जांच नहीं कर पा रहा है, इसलिए बहुत से लोगों को दिल्ली लाकर उन्हें सीधे क्वारंटाइन केंद्र पर भेज देंगे। आईटीबीपी के छावला स्थित क्वारंटाइन केंद्र पर तीसरे बैच के लिए तैयारी की जा रही है।

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित चीन के वुहान से 27 फरवरी, 2020 को इस केंद्र पर 112 लोगों का दल पहुंचा था। 27 फरवरी को इन सभी लोगों की जांच की गई थी। पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद 11 मार्च को दोबारा से इन सभी लोगों की जांच कराई गई।

सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें शुक्रवार को घर भेज दिया गया। सबसे पहले यहां पर चीन से ही 406 लोग पहुंचे थे। इन सभी की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। सभी लोगों को 14 दिन तक आईटीबीपी के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें