फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 66 जिलों में पॉजिटीविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा, केरल-महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Sat, 10 Jul 2021 04:10 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

26 जून से 2 जुलाई के बीच रोजाना नए मामले औसतन 46,258 थे और 3 जुलाई से 9 जुलाई के बीच यह संख्या थोड़ी गिरकर 42,100 हो गई। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोरोना की दूसरी लहर अब खत्म हो गई है। लिहाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को कोविड नियमों के पालने की हिदायत दी है।
 
विज्ञापन
prayagraj news : कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका लगातार बनी हुई है हालांकि अभी तक कोरोना की दूसरी लहर ही नहीं गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में फिलहाल 4.55 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। 80 फीसदी नए मामले अब देश के 90 जिलों से आ रहे हैं। छह राज्य ऐसे हैं जहां 10 या उससे अधिक जिले हैं। पिछले सात दिनों में 66 जिले ऐसे रहे हैं जहां टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा रहा है। लेकिन लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। पर्यटन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


छह राज्यों के 10 या उससे अधिक जिलों से मिल रहे नए केस
शनिवार की सुबह तक 24 घंटों में भारत में 42,766 कोरोनोवायरस के नए मामले आए हैं और 1,206 मौतें हुईं है। पांच राज्यों से 73.52 फीसदी नए कोरोना केस सामने आए हैं। जिसमें अकेले केरल से 31.71 फीसदी मामले हैं। यहां सबसे ज्यादा 13,563 नए मरीज मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र में 21 फीसदी मामले सामने आए हैं। 

कोरोना के नए मामलों में 80 फीसदी 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 90 जिलों से आ रहे हैं। छह ऐसे राज्य जहां 10 या उससे अधिक जिले हैं जहां से नए केस आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र (15), केरल (14), तमिलनाडु (12), ओडिशा (12), आंध्र प्रदेश (10), और कर्नाटक (10) शामलि हैं। पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी समेत आठ राज्यों में अभी भी लॉकडाउन जैसी ही पाबंदियां जारी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया, कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं
नए केस में कमी होने और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस भी घटे हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4,55,033 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 26 जून से 2 जुलाई के बीच रोजाना नए मामले औसतन 46,258 थे और 3 जुलाई से 9 जुलाई के बीच यह संख्या थोड़ी गिरकर 42,100 हो गई। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोरोना की दूसरी लहर अब चली गई है। लिहाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ देखकर लोगों को चेताया है कि वे कोविड नियमों का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश अभी महामारी की दूसरी लहर से जूझ ही रहा है इसलिए हमें यह नहीं मानना चाहिए कि कोरोना खत्म हो गया है। 

कोविड टास्क फोर्स ने भी दी चेतावनी
महामारी टास्क फोर्स ने फिर चेतावनी दी है कि कोविड-19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, और लिहाजा लोग लापरवाही नहीं बरतें, वरना विस्फोट हो सकता है। टास्क फोर्स के प्रमुख वी के पॉल का भी कहना है कि यह सही है कि नए मामलों की संख्या कम हुई है लेकिन हम स्थिति को हल्के में नहीं ले सकते। उनका कहना है कि युद्ध खत्म नहीं हुआ है, दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। बहुत प्रयास और कठिनाई के साथ, हम ऐसी स्थिति में पहुंचे हैं जब मामले घट रहे हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है। 

पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
कोरोना नियमों में थोड़ी छूट मिलते ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। केंद्र सरकार के कहने के बाद लोगों की भीड़ देखकर अब प्रशासन हरकत में आया है। भीड़ पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल और देहरादून के होटलों को अधिकतम 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने का आदेश दिया है। पर्यटकों के लिए निगेटिव कोविड रिपोर्ट जरूरी किया गया है। मास्क नहीं पहनने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें