फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: भारत में नए वैरिएंट बढ़ा रहे चिंता, यूके, ब्राजील व साउथ अफ्रीका से आए नए स्ट्रेन के 400 केस दर्ज

Thu, 18 Mar 2021 04:01 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे दुनियाभर के देशों ने जैसे-तैसे वैक्सीन बनाकर इसकी खुराक अपने लोगों को देना शुरू ही किया था कि इस घातक संक्रमण ने नया रूप धारण कर लिया। भारत में भी कोरोना वायरस का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर में यूके, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से आए कोरोना वायरस क नए वैरिएंट के 400 मामले दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानाकरी भी दी है कि नए वैरिएंट के 400 में से 158 मामले पिछले दो हफ्ते में सामने आए हैं। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि चार मार्च को देशभर में ऐसे 242 मामले थे। कोरोना के इन नए वैरिएंट की वजह से देश में हालात अब और चिंताजनक हो गए हैं। साथ ही लोगों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। 

गौरतलब है कि भारत में 29 दिसंबर को छह यात्रियों में यूएन के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पता चला था। यह सभी यात्री ब्रिटेन से लौटे थे। वहीं, करीब तीन माह पहले ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद कई देशों ने यात्रा को लेकर कुछ प्रतिबंध भी लगा दिया थे। भारत में भी ब्रिटेन से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध था।

विज्ञापन

35 हजार से अधिक नए केस दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 35 हजार 871 नए मामले दर्ज हुए जो 100 से अधिक दिनों में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस हैं। इससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 52 हजार 364 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.20 प्रतिशत है। सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 96.41 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

देश में अब तक हुई मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण बीते 24 घंटों में 172 और लोगों की जान चली गई। इससे कोविड-19 के कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,59,216 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस के 35,871 मामले 102 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। छह दिसंबर को संक्रमण के 36,011 नए मामले सामने आए थे। इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 025 हो गई है जबकि मृतकों की दर 1.39 प्रतिशत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें