फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: आईसीएमआर और आईआईटी बॉम्बे को मिली ड्रोन उड़ाने की विशेष अनुमति 

Mon, 13 Sep 2021 09:04 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कोरोना से जंग जारी है और इसमें ड्रोन का सहारा भी लिया जा रहा है। इसी सिलिसिले को आगे बढ़ाते हुए आईसीएमआर और आईआईटी बॉम्बे को ड्रोन उड़ाने की विशेष अनुमति मिली है। 
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीसीए ने सोमवार (13 सितंबर) को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और आईआईटी बॉम्बे को ड्रोन उड़ाने की विशेष अनुमति दे दी। दोनों संस्थानों को ड्रोन नियम 2021 के तहत विशेष छूट दी गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि आईसीएमआर को यह छूट अंडमान निकोबार, मणिपुर और नागालैंड में 3000 मीटर तक की ऊंचाई पर ड्रोन के जरिए वैक्सीन डिलीवरी की टेस्टिंग के लिए दी गई है। वहीं, आईआईटी बॉम्बे को अपने परिसर में ड्रोन की रिसर्च, डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए छूट मिली है। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों संस्थानों को मिली यह छूट अनुमति की तारीख से एक साल या अगला आदेश जारी होने तक ही जारी रहेगी। बता दें कि11 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ नाम का प्रोजेक्ट लांच किया। यह प्रोजेक्ट तेलंगाना के विक्राबाद में लांच किया गया था। इसके तहत ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए दवाओं और वैक्सीन की डिलिवरी की जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले सिंधिया ने पूरे देश के लिए ड्रोन पॉलिसी लांच की थी। उन्होंने कहा था कि भारत 2030 तक ग्लोबल ड्रोन हब बन जाएगा। 25 अगस्त 2021 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ड्रोन नियमों को और आसान बनाया। इस दौरान ड्रोन की उड़ान में सुरक्षा को खास तरजीह दी गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें