देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमित मामले, ठीक हुए मामलों से कहीं ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 11,649 नए संक्रमित मिले, वहीं डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 9,489 रही और 87 मौतें हुईं। इस तरह देखा जाए तो देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2073 बढ़ गई।
अब तक कुल 1.09 करोड़ चपेट में, 1.06 करोड़ ठीक हो चुके
देश में अब तक 1.09 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। 1.55 लाख ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। मौजूदा समय में 1.39 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में 5 गुना बढ़े मरीज
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में अचानक तेजी आई है। दो दिनों के अंदर ही 5 गुना तेजी से मरीज बढ़ने लगे हैं। 11 फरवरी को राज्य में 652 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 13 फरवरी को ये आंकड़ा बढ़कर 3670 और 14 फरवरी को 4092 पर पहुंच गया। रविवार को 40 मौतें भी दर्ज की गईं।
रविवार को देश में 11,431 नए मरीज मिले
महाराष्ट्र में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने का असर देश के आंकड़ों पर भी हुआ है। देश में रविवार को 11,431 नए मरीज मिले और 9,267 ठीक हुए। यह लगातार तीसरा दिन था, जब ठीक होने वालों से नए संक्रमितों का आंकड़ा ज्यादा रहा। 26 नवंबर के बाद एक्टिव केस में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। तब 2927 एक्टिव केस बढ़े थे। आइए जानते हैं कि सक्रिय मामलों के आधार पर देश में किन राज्यों का क्या हाल है:
मध्यप्रदेश
महाराष्ट्र
पंजाब