कोरोना वायरस के पिछले कुछ घंटों में तेजी से मामले सामने आए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर नजरें रखी जा रही हैं। हालांकि, इस बीच दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज की घटना ने प्रशासन और राज्य सरकारों के होश उड़ा दिए हैं। बिहार में भी रविवार को 99 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 24 लोग कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने कहा है कि हमें 81 लोगों की एक सूची मिली है, जो मरकज सभा (निजामुद्दीन, दिल्ली) में शामिल थे। यहां से भाग कर पटना आए 17 और बक्सर आए 13 लोगों का पता लगाया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही दूसरे लोगों का भी पता लगा लिया जाएगा।