फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: राज्यों को फिर मिलने लगी वैक्सीन की नई खेप, तीन दिन में 3.81 लाख खुराक जाएंगी

Thu, 10 Jun 2021 06:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • राज्यों को फिर से मिलने लगी कोरोना वैक्सीन 
  • 21 जून से पहले पुराने ऑर्डर की आपूर्ति करेंगीं कंपनियां
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर से केंद्र सरकार से वैक्सीन की नई खेप राज्यों को मिलने लगी है। अगले तीन दिन में 3.81 लाख खुराकें राज्यों को उपलब्ध होंगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने मई के आखिरी सप्ताह में खुराक उपलब्ध कराई थीं और उस दौरान 10 जून तक नई खेप न मिलने की जानकारी भी दी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 21 जून से पहले तक पुराने सभी ऑर्डर पूरे किए जाएंगे। इसके बाद नए दिशा-निर्देशों के तहत कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार अब तक केंद्र सरकार 25,06,41,440 खुराक मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 23,74,21,808 खुराक है। जबकि 1,33,68,727 खुराक राज्यों के पास उपलब्ध हैं। अब नई खेप की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। इसके तहत 3,81,750 से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं जिन्हें अगले तीन दिन में उपलब्ध कराया जाएगा। इस पूरे सप्ताह वैक्सीन खुराक की आपूर्ति होगी और उसके बाद नए दिशा-निर्देशों पर कार्य किया जाएगा।

टीकाकरण से जुड़े आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में 27,76,096 खुराकें दी गईं। अब तक देश में टीकाकरण के लिए 33,44,533 सत्रों में 23,90,58,360 खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों में पहली 99,96,113 और दूसरी 68,94,206 खुराक दी जा चुकी है। ठीक इसी तरह फ्रंटलाइन वर्करों में 1,63,86,094 और 87,28,340, आयु वर्ग 18-44 वर्ष में 3,18,51,951 और 3,18,313, आयु वर्ग 45-60 वर्ष के लोगों में 7,26,04,407 और 1,15,39,053 एवं 60 वर्ष से ज्यादा आयु वालों में 6,12,98,568 और 1,94,41,315 क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें