फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: भारत में अगले महीने से मिलेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 

Sun, 01 Aug 2021 06:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

कोरोना के खिलाफ भारत की जंग में स्पूतनिक लाइट भी शामिल हो सकती है। इसका उत्पादन भारत में शुरू हो चुका है और सितंबर से इसके बाजार में आने की उम्मीद है। लोगों को यह वैक्सीन 750 रुपये में लगाई जा सकती है। 
विज्ञापन
Sputnik v - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को जल्द ही मजबूती मिलने वाली है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन सितंबर से भारत में उपलब्ध हो जाएगी। वहीं, 750 रुपये में लोगों को इसकी खुराक मिलनी भी शुरू हो जाएगी। दरअसल, भारत में इसका उत्पादन करने वाली पनेसिया बायोटक ने ड्रग रेगुलेटर से इसके आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मांगी है। 

विज्ञापन


बता दें कि पनेसिया व रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के बीच पहले ही करार हो चुका है। जुलाई में पनेसिया बायोटेक को स्पूतनिक लाइट का लाइसेंस भी मिल चुका है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित प्लांट में यह वैक्सीन बनाई गई थी, जो क्वालिटी चेक में सफल हुई है। इसके साथ ही सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब अगर ड्रग रेगुलेटर इसके आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देते हैं तो पनेसिया बायोटक हर साल 10 करोड़ वैक्सीन बनाना शुरू कर देगी। 

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी के पास होगा वैक्सीन लगाने का जिम्मा
पनेसिया बायोटेक में बनने वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को भारत में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी लगाएगी। इससे पहले भी दो डोज वाली स्पूतनिक-वी वैक्सीन को भारत में लगाने का जिम्मा हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज के पास ही है। वहीं स्पूतनिक-वी के फुल रोलआउट पर लगा होल्ड भी हटा लिया गया है, जिससे इसकी सप्लाई भी बहाल हो जाएगी। 
विज्ञापन


एक्सपर्ट मानते हैं ज्यादा असरदार 
स्पूतनिक लाइट को भी मागलेया इंस्टीट्यूट ने बनाया है। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड ने इसे बनाने में इंस्टीट्यूट की मदद की है। मई में रूस में इसे लगाने की आपातकालीन मंजूरी दी गई थी। एक्सपर्ट के मुताबिक वैक्सीन 80 फीसद तक कारगर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें