फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक आ सकता है कोरोना वायरस का टीका: सीरम इंस्टीट्यूट

Sun, 18 Oct 2020 03:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Dr. Suresh Jadhav, Serum Institute of India, Coronavirus Vaccine - फोटो : LinkedIn@Suresh Jadhav
विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी के बीच विश्व में वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने उम्मीद जताई है कि मार्च तक कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि अगर, सब कुछ ठीक रहा तो मार्च से ही कोविड-19 का टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन का ट्रॉयल चल रहा है।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेश जाधव नें कहा है कि अगर रेगुलेटर्स जल्दी मंजूरी दें तो भारत को मार्च 2021 तक कोविड का टीका मिल सकता है।
विज्ञापन


जाधव के अनुसार, कोविड-19 के टीके पर तेजी से रिसर्च चल रही है। देश में वैक्सीन के निर्माण में दो कंपनियों ने तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया है जबकि एक दूसरे चरण में है। इसके अलावा भी वैक्सीन पर काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें