फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: जल्द बाजार में भी मिल सकेंगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन, सरकारी पैनल के प्रस्ताव के बाद DCGI की मंजूरी का इंतजार    

Wed, 19 Jan 2022 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुशंसा को अंतिम मंजूरी के लिए डीसीजीआई को भेजा जाएगा। पिछले हफ्ते की बैठक के दौरान एसईसी ने दोनों कंपनियों से अधिक डेटा और जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवाक्सिन को कुछ शर्तों के साथ नियमित मार्केटिंग की मंजूरी प्रदान करने की अनुशंसा की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अभी देश में इन टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। फार्मा कंपनियों सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को अपने कोरोना वैक्सीन के लिए नियमित विपणन मंजूरी की मांग करते हुए आवेदन जमा किए थे।

विज्ञापन


एसआईआई के निदेशक (सरकारी और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने मामले में 25 अक्तूबर को डीसीजीआई को एक आवेदन दिया था। इस पर डीसीजीआई ने पुणे स्थित कंपनी से अधिक डेटा और दस्तावेज मांगे थे, जिसके बाद सिंह ने हाल ही में अधिक डेटा और जानकारी के साथ एक जवाब प्रस्तुत किया था।

माना जाता है कि सिंह ने अपने जवाब में कहा कि भारत में चरण 2/3 चिकित्सीय अध्ययन के सफलता से पूरा होने के साथ ही अब तक इस देश और दुनियाभर में लोगों को कोविशील्ड टीके की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि कोविशील्ड के साथ इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण और कोरोना की रोकथाम अपने आप में टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता का प्रमाण है।
विज्ञापन


वहीं, कुछ हफ्ते पहले डीसीजीआई को भेजे गए एक आवेदन में हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के पूर्णकालिक निदेशक वी कृष्ण मोहन ने कोवाक्सिन के लिए नियमित विपणन मंजूरी की मांग करते हुए टीके से संबंधित समूची जानकारी उपलब्ध कराई थी। मोहन ने आवेदन में कहा था कि भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने भारत में टीके (कोवाक्सिन) के विकास, उत्पादन और चिकित्सीय मूल्यांकन करने की चुनौती ली।

आधिकारिक सूत्र ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने बुधवार को दूसरी बार एसआईआई और भारत बायोटेक के आवेदनों की समीक्षा की और कुछ शर्तों के साथ कोविशील्ड एवं कोवाक्सिन को नियमित विपणन की मंजूरी देने की सिफारिश की।
विज्ञापन


अनुशंसा को अंतिम मंजूरी के लिए डीसीजीआई को भेजा जाएगा। पिछले हफ्ते की बैठक के दौरान एसईसी ने दोनों कंपनियों से अधिक डेटा और जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें