फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: राज्यों को 24 लाख से ज्यादा खुराकें मिलेंगी पहले सप्ताह में

Thu, 01 Jul 2021 06:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • 73 लाख खुराकें अभी भी राज्यों के पास, कोवाक्सिन 18 राज्यों को भेजी गईं
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि राज्यों को 24 लाख से ज्यादा खुराकें जुलाई के पहले सप्ताह में मिलेंगी। इसके लिए नई खेप जारी हो चुकी है। इसी सप्ताह के अंत तक यह खुराक राज्यों के पास उपलब्ध होंगी। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब तक राज्यों को 32.13 करोड़ खुराक दी गई हैं, जिनमें से फिलहाल 31,40,75,654 खुराक की खपत हुई है। राज्यों के पास अभी 73,00,166 खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा 24,65,980 से ज्यादा खुराक की खेप जारी हो चुकी है। जल्द ही यह राज्यों को मिल जाएगी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में अब तक 33.28 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है। पिछले एक दिन में 36.51 लाख से अधिक खुराकें दी गईं। अब तक 44,33,853 सत्रों के जरिए टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 21 जून से नए दिशा निर्देश के तहत राज्यों को खुराक आपूर्ति संबंधी पहले ही जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि वह उक्त संख्या के अनुसार टीकाकरण को जारी रख सकें।

वहीं भारत बायोटेक कंपनी ने जानकारी दी है कि 22 से 28 जून के बीच देश के 18 राज्यों के लिए कोवाक्सिन आपूर्ति की गई है। जबकि 27 अलग-अलग शहरों में स्थित प्राइवेट अस्पतालों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा कोविन वेबसाइट के अनुसार अब तक देश में वैक्सीन के लिए 35 करोड़ से ज्यादा पंजीयन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें