फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: पहले चरण के लिए पीएम केयर्स फंड से दिए जाएंगे 2220 करोड़ रुपये

Wed, 03 Feb 2021 04:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • व्यय सचिव ने कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय देगा 480 करोड़ रुपये।
  • पहले चरण में आएगी 2700 करोड़ रुपये की लागत।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान राहत प्रदान करने को गठित किए गए पीएम केयर्स फंड से कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण के लिए 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह पहले चरण में आने वाली लागत का करीब 80 फीसदी है। मार्च 2020 में स्थापित पीएम केयर्स फंड को व्यक्तियों व कॉरपोरेट से स्वैच्छिक योगदान से मिले सटीक संग्रह की जानकारी नहीं है, लेकिन इसके जरिये महामारी प्रभावित क्षेत्रों को सहायता दी जा रही है।

व्यय सचिव टीवी सोमनाथन ने बताया, मौजूदा वित्त वर्ष में स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों के टीकाकरण की लागत पूरी तरह केंद्र सरकार उठा रही है और इसके लिए राशि स्वास्थ्य मंत्रालय व पीएम केयर्स फंड से उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


जनवरी से मार्च तक टीकाकरण में करीब 2700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पहले चरण में तीन करोड़ फ्रंटलाइन व स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है। इसके लिए कुछ राशि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 480 करोड़, जबकि 2220 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड से उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें