फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन: एक ही दिन में 36 लाख से ज्यादा लोगों को लगा वैक्सीन

Sun, 06 Jun 2021 05:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 22.78 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है। इनमें स्वास्थ्य कर्मचारियों में 99,45,863 पहली और 68,41,480 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर शांत होते ही टीकाकरण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राज्यों के पास करीब डेढ़ करोड़ से अधिक खुराक मौजूद होने के चलते बीते एक दिन में 36 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन


10 से 16 अप्रैल के बाद पहली बार एक सप्ताह में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया वैक्सीन
वहीं 10 से 16 अप्रैल के बाद पहली बार एक सप्ताह में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। कोविन वेबसाइट के अनुसार 10 से 16 अप्रैल के बीच 2.07 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गई थी जिनमें 1.77 करोड़ खुराक पहली बार लोगों ने ली। अभी तक देश में तीन से 9 अप्रैल के बीच सर्वाधिक 2.47 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

16 अप्रैल के बाद से देश भर में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते स्थिति यह भी देखने को मिली कि 15 से 21 मई के बीच केवल 92 लाख लोग ही वैक्सीन ले पाए लेकिन 29 मई से चार जून के बीच एक बार फिर टीकाकरण बढ़ा है और इस बार एक सप्ताह में 1.81 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन


22.78 करोड़ से अधिक को टीका
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 22.78 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है। इनमें स्वास्थ्य कर्मचारियों में 99,45,863 पहली और 68,41,480 दूसरी खुराक दी जा चुकी है। ठीक इसी तरह फ्रंटलाइन वर्करों में 1,60,57,349 पहली व 86,38,798 दूसरी खुराक दी गई है। 18-45 आयु समूह में 2,59,69,460 और 1,19,137 खुराक क्रमश: पहली और दूसरी के तौर पर दी गई हैं। इनके अलावा 45-60 वर्ष के आयु समूह में अब तक 6,97,94,194 लोगों को कम से कम एक खुराक मिल चुकी है।

जबकि 1,11,93,705 लोग दोनों खुराक लेकर कोर्स पूरा कर चुके हैं। अभी 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का टीकाकरण धीरे चल रहा है। इस आयु के 6,01,85,472 लोगों ने पहली खुराक ली लेकिन 1,91,14,859 लोग ही दूसरी खुराक ले पाए हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों के पास अभी भी 1.65 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल टीकाकरण में तेजी लाने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें