फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: केंद्र सरकार का दावा - भारत का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया के सबसे सफल अभियानों में से एक

Sun, 02 Jan 2022 10:49 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक समाचार में दावा किया गया है कि भारत अपने टीकाकरण लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
Corona Vaccination - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया के सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक है। इसके साथ ही उसने उन उन मीडिया रिपोर्टों को भ्रामक बताया, जिनमें टीकाकरण लक्ष्यों को पूरा करने में देश के नाकाम रहने का दावा किया गया था।

विज्ञापन


भारत में पिछले साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी और अब तक 90 प्रतिशत से अधिक पात्र नागरिकों को पहली खुराक और 65 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक समाचार में दावा किया गया है कि भारत अपने टीकाकरण लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है। यह जानकारी भ्रामक है और सही तस्वीर पेश नहीं करती।

बयान के अनुसार वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में, भारत का टीकाकरण कार्यक्रम कई विकसित व पश्चिमी देशों की तुलना में सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण अभियानों में से एक रहा है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान में अब तक देश ने कई लक्ष्य हासिल किए हैं जिनकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं है। इनमें नौ महीने से भी कम समय में 100 करोड़ से अधिक खुराक देना, एक ही दिन में 2.51 करोड़ खुराक देना और कई बार एक दिन में एक करोड़ खुराक देना शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि अन्य विकसित देशों की तुलना में, भारत ने अपने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 93.7 करोड़ (भारत के महापंजीयक के अनुसार) पात्र वयस्क नागरिकों का टीकाकरण कर बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें