फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#corona se ladenga: ऑक्सीजन टैंकर टोल-फ्री, अब तक 17 करोड़ लोगों को लगे टीके

Mon, 10 May 2021 04:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महामारी के खिलाफ देश अब मजबूती से जंग लड़ रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ी है तो अन्य इंजेक्शन व अन्य दवाएं भी तेजी से जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं। टीकाकरण भी दुनिया में सबसे तेजी से भारत में हो रहा है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जारी दूसरी कोरोना लहर से निपटने के इंतजामों में भी रफ्तार आ गई है। एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों और कंटेनरों को टोल फ्री कर दिया है। इन वाहनों को एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों जैसा माना जाएगा। देश में टीकाकरण की गति भी दुनिया में सबसे तेज है। अब तक 17 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं। 

विज्ञापन


देश में कोविड-19 महामारी के कारण मेडिकल ऑक्सीजन की अभूतपूर्व मांग है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले कंटेनरों को दो महीने की अवधि के लिए या अगले आदेश तक एंबुलेंस जैसी अन्य आपातकालीन वाहनों की तरह ही माना जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देशभर के टोल प्लाजा पर इन टैंकरों की टोल मुक्त आवाजाही का आदेश दिया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर मेडिकल ऑक्सीजन का आवागमन तीव्र गति से सुनिश्चित हो सकेगा।

विदेशों से मिली भारी मात्रा में सहायता, राज्यों को भेजी
सरकार ने सोमवार को बताया कि विदेशों से 6,738 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3,856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, 4,668 वेंटिलेटर/बाई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन भारत को विश्व सहायता के रूप में प्राप्त हुए हैं। इन्हें कस्टम क्लीयरेंस के बाद विमानों और सड़क मार्ग से देशभर के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


113 दिन में 17 करोड़ को टीके
पूरी दुनिया में भारत ने सबसे तेजी से 17 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई है। इस आंकड़े तक पहुंचने में भारत को 113 दिन लगे, जबकि चीन को 119 दिन और अमेरिका को 115 दिन लगे थे। सोमवार सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 17,01,76,603 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं। इनमें 95,47,102 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्लू) हैं, जिन्हें पहली डोज और 64,71,385 को दूसरी डोज दी गई।

इसके अलावा 1,39,72,612 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 77,55,283 ने दूसरी खुराक ली। 18 से 44 आयुवर्ग के 20.31 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। पिछले दस दिनों में 3.28 लाख से अधिक मरीज औसतन रोजाना ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें