फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: एनसीपी ने कहा, महामारी से निपटने के लिए हो 'एक देश-एक नीति'

Mon, 10 May 2021 04:53 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने सोमवार को देश में कोविड-19 से निपटने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और महामारी से निजात पाने के लिए 'एक देश, एक नीति' की बात कही। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने और इस संबंध में नीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, 'ऐसे वक्त में जब देश में मौजूदा कोविड-19 के मद्देनजर 'एक देश, एक नीति' की जरूरत है, कोरोना वायरस सिर्फ विज्ञापनों से नहीं भागेगा।' उन्होंने दावा किया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में स्थिति इतनी खराब है कि कोविड-19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार शवदाह गृह के स्थान पर नदियों में किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'देश में जब तक एक नीति नहीं है, कोविड-19 महामारी से नहीं निपटा जा सकता। नीति निर्धारित करने के लिए मोदी सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।' उन्होंने दावा किया कि किसी को इसपर संदेह नहीं है कि केंद्र कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति से निपट नहीं सकता है। उन्होंने कहा, 'केंद्र वह काम नहीं कर रहा है, जो उसे करना चाहिए। इसलिए वह अदालत के आदेश से किए जा रहे हैं। इसका अर्थ यह है कि (केंद्र) सरकार अपना कर्तव्य निभाने में असफल रही है।'

थोराट ने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना
उधर, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। थोराट ने कहा कि दुर्भाग्यवश यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार के पास लोगों की रक्षा के लिए कोई उचित नीति या योजना नहीं है। थोराट ने कहा, 'केंद्र ने (कोविड-19) पहली लहर का सफल प्रबंधन करने का दावा किया.... (लेकिन) जिस तरह से चुनाव कराए गए, कुंभ मेले का आयोजन हुआ... पूरा देश उसका परिणाम भुगत रहा है।’’
विज्ञापन


राजनीति में फंसे रहे शासन कर रहे लोग: शिवसेना
उन्होंने दावा किया, 'केंद्र सरकार, उसका नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।' महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि कोविड-19 से पैदा हालात को देखते हुए उच्चतम न्यायालय ने कार्य बल का गठन किया लेकिन देश पर शासन कर रहे लोग राजनीति में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें