महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ लापरवाही की भी घटनाएं आ रही हैं। मुंबई और नवी मुंबई के अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड की कमी पड़ने लगी है। नवी मुंबई में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग के परिवार को बेड के लिए कई अस्पतालों को चक्कर लगाने पड़े। मजबूरन बुजुर्ग को पूरा दिन एंबुलेंस में गुजारना पड़ा और चार दिन बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि अस्पताल ने 64 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती करने की जगह पूरे दिन एंबुलेंस में रखा। भर्ती किया गया, तो परिवार को एक इंजेक्शन लाने को कहा गया। परिवारवालों का कहना है कि इंजेक्शन 32 हजार रुपये का था।
मृतक के बेटे ने कहा, हमारे पास इंजेक्शन के लिए पैसे नहीं थे। हमने महानगर पालिका अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं की। अस्पताल में भर्ती के चार दिन बाद मेरे पिता की मौत हो गई।