फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने केंद्र से की अपील, प्रवासी मजदूरों को दिए जाएं 10-10 हजार रुपये

Wed, 03 Jun 2020 01:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी मजदूरों को लेकर विपक्ष शुरू से ही केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र से अपील की है कि सरकार कोविड-19 के कारण पैदा हुए संकट के मद्देनजर प्रवासी श्रमिकों को 10-10 हजार रुपये दे।

विज्ञापन


बनर्जी ने ट्वीट किया कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई जानी चाहिए, ताकि वे लॉकडाउन के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट का सामना कर सकें।

उन्होंने सलाह दी कि आपात स्थितियों के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स) का एक हिस्सा इस कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बनर्जी ने ट्वीट किया कि मौजूदा वैश्विक महामारी के कारण लोग जिन आर्थिक संकटों से गुजर रहे हैं, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि वह असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों समेत प्रवासी श्रमिकों को 10-10 हजार रुपये एक बार में हस्तांतरित करे। इसके लिए पीएम-केयर्स के एक हिस्से का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें