देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को कोरोना के नए मामलों ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया। पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 32695 नए मामले सामने आए। देश में लगातार सातवें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 606 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,915 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,68,876 हो गए जिनमें से 3,31,146 लोगों का उपचार चल रहा है और 6,12,815 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 63.24 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
Coronavirus Updates: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या नौ लाख 68 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
पिछले 24 घंटे में जिन 606 लोगों की मौत हुई है उनमें से 233 की महाराष्ट्र, 86 की कर्नाटक, 68 की तमिलनाडु, 44 की आंध्र प्रदेश, 41 की दिल्ली, 29 की उत्तर प्रदेश, 20 की पश्चिम बंगाल, 11-11 की जम्मू कश्मीर और तेलंगाना, 10 की गुजरात और नौ लोगों की मध्यप्रदेश में मौत हुई है।
पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा में सात, असम और बिहार में छह-छह, राजस्थान में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, झारखंड में दो जबकि चंडीगढ़, केरल, त्रिपुरा और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
24 घंटे में तीन लाख 26 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 15 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,27,39,490 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 3,26,826 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 24,915 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 10,928, दिल्ली में 3,487, तमिलनाडु में 2,167, गुजरात में 2,079, उत्तर प्रदेश में 1,012, पश्चिम बंगाल में 1,000, कर्नाटक में 928, मध्य प्रदेश में 682 और राजस्थान में 530 लोगों ने जान गंवाई।
आंध्र प्रदेश में 452, तेलंगाना में 386, हरियाणा में 319, पंजाब में 221, जम्मू कश्मीर में 206, बिहार में 180, ओडिशा में 77, उत्तराखंड में 50, असम में 46, झारखंड में 38 और केरल में 35 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 20, पुदुचेरी में 21, गोवा में 18, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 11-11, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में तीन-तीन, मेघालय और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो-दो जबकि लद्दाख में एक व्यक्ति ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत किसी न किसी अन्य बीमारी के कारण हुई।
महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,75,640 मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,51,820, दिल्ली में 1,16,993, कर्नाटक में 47,253, गुजरात में 44,552, उत्तर प्रदेश में 41,383 और तेलंगाना में 39,342 लोग संक्रमित पाए गए।
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 35,451, पश्चिम बंगाल में 34,427, राजस्थान में 26,437, हरियाणा में 23,306, बिहार में 20,612 और मध्यप्रदेश में 19,643 हो गया। असम में संक्रमण के 18,666 मामले सामने आए। इसके बाद ओडिशा में 14,898, जम्मू कश्मीर में 11,666, केरल में 9,553 जबकि पंजाब में 8,799 मामले सामने आए।
छत्तीसगढ़ में 4,539, झारखंड में 4,320, उत्तराखंड में 3,785, गोवा में 2,951, त्रिपुरा में 2,268, मणिपुर में 1,700, पुडुचेरी में 1,596, हिमाचल प्रदेश में 1,341 और लद्दाख में 1,142 लोग संक्रमित पाए गए। नगालैंड में 902, चंडीगढ़ में 625 और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 539 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 462, मेघालय में 346, मिजोरम में 238, सिक्किम में 220 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 176 मामले सामने आए।